फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Udhampur, Damnot middle School, Students weeping, Teacher Transfer

Udhampur News: शिक्षक के तबादले पर रो पड़ीं छात्राएं, वापसी की मांग को लेकर आंदोलन पर उतरे

विज्ञापन
Udhampur, Damnot middle School, Students weeping, Teacher Transfer
 शिक्षक के ट्रांसफर पर आंसू बहाकर तबादला रद्द करने की गुहार लगाती मिडिल स्कूल रद्नौत की छात्राए
दोबारा स्कूल में लाने की लगा रहीं गुहार, पढ़ाई छोड़ने तक की ठानी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। शिक्षक और छात्रों के बीच आपसी लगाव सहज होता है, लेकिन किसी शिक्षक का स्थानांतरण होने या सेवानिवृत्त हो जाने पर छात्रों का रोना या पढ़ाई छोड़ने तक की धमकी देना दुर्लभ है। ऐसा ही एक मामला उधमपुर जिले की तहसील मोंगरी के पंचायत दमनोत के मिडिल स्कूल रदनोत में सामने आया है। यहां एक आरईटी शिक्षक के सरल स्वभाव और पढ़ाने के अनोखे तरीके से छात्र इतने प्रभावित हुए कि उनके दूसरे स्कूल में ट्रांसफर होने पर बच्चे भावुक हो गए। छात्रों ने शिक्षा विभाग से गुहार लगाई कि उनके पसंदीदा शिक्षक को वापस बुलाया जाए, वरना वे पढ़ाई छोड़ने तक को तैयार हैं।
27 और 28 जुलाई को गांव में आयोजित बाबा शंखपाल मेले के दौरान छात्रों ने डीडीसी सदस्य जसवीर सिंह, नायब तहसीलदार और अन्य जनप्रतिनिधियों के सामने अपनी समस्या रखी। गांव के लोगों और अभिभावकों ने भी मांग की कि शिक्षक को वापस लाया जाए, क्योंकि वह क्षेत्र के बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) भी हैं। पहाड़ी स्कूलों में शिक्षकों की कमी, पढ़ाई प्रभावित
विज्ञापन

डीडीसी सदस्य जसवीर सिंह ने कहा कि पहाड़ी इलाकों के स्कूल पहले से ही स्टाफ की कमी से जूझ रहे हैं। उर्दू और समाज शास्त्र के शिक्षक के ट्रांसफर से छात्रों की पढ़ाई बाधित हुई है। उन्होंने आश्वासन दिया कि शिक्षा विभाग और प्रशासन से बात करके समाधान निकाला जाएगा।पूर्व सरपंच हंसराज ठाकुर ने बताया कि स्कूल में शिक्षकों की कमी नहीं है, लेकिन छात्र आरईटी शिक्षक युसूफ दीन के सरल स्वभाव और पढ़ाने के तरीके से इतने प्रभावित हैं कि उनके ट्रांसफर पर रो रहे हैं। शिक्षा विभाग ने युक्तिकरण नीति के तहत उनका स्थानांतरण किया है, लेकिन अभी तक नया शिक्षक नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हमें दूसरा टीचर नहीं चाहिए, छात्राओं का ऐलान
स्कूल की छात्राओं अनू देवी, परीक्षा देवी, विशाली देवी और निशा देवी ने कहा कि वे 8 साल से युसूफ दीन से पढ़ रही हैं। उन्होंने कहा, हमें उनके जैसा दूसरा शिक्षक नहीं चाहिए। अगर उन्हें वापस नहीं लाया गया, तो हम स्कूल छोड़ देंगे।

---------------

अभिभावक भी शिक्षक की वापसी की मांग कर रहे
स्कूल के 90 छात्रों को पढ़ाने के लिए 4 शिक्षक तैनात हैं, लेकिन 14 जून को युसूफ दीन को दूसरे स्कूल में भेज दिया गया। अभिभावक जगदेव सिंह, अंग्रेज सिंह और कुलदीप सिंह ने कहा कि इससे पढ़ाई प्रभावित हुई है और पूरा गांव शिक्षक की वापसी की मांग कर रहा है।
-----------------
शिक्षक का ट्रांसफर जोन के भीतर ही किया गया है। छात्रों की मांग को शुक्रवार को संयुक्त निदेशक के समक्ष रखा जाएगा।
कल्पना जसरोटिया, डिप्टी सीईओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed