फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   udhampur, culture, kultyar sankri mela

Udhampur News: विद्यार्थियों और स्थानीय कलाकारों ने मचाया धमाल, लोक गीतों पर थिरकते दिखे लोग

Mon, 09 Sep 2024 04:30 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर Updated Mon, 09 Sep 2024 04:30 AM IST
विज्ञापन
udhampur, culture, kultyar sankri mela
दो दिवसीय कुलटयार सांकरी मेले का समापन, अंतिम दिन बड़ी संख्या में लोगों ने लिया हिस्सा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। तहसील पंचैरी की कुलटयार पंचायत में दो दिवसीय ऐतिहासिक सांकरी मेले का रविवार को समापन हो गया। अंतिम दिन स्कूली विद्यार्थियों और स्थानीय कलाकारों ने प्रस्तुतियां देकर लोगों को थिरकने पर मजबूर कर दिया। दिनभर लोग लोक गीतों पर झूमते दिखाई दिए।
दूसरे दिन रविवार को छुट्टी होने के चलते काफी संख्या में पंचैरी व मौंगरी सहित आसपास के क्षेत्रों से लोग मेले में पहुंचे। इस दौरान लोगों ने जहां सांस्कृतिक कार्यक्रमों का लुत्फ उठाया वहीं, पारंपरिक पकवानों का भी जायका लिया। महिलाओं और बच्चों ने जमकर खरीदारी की।
विज्ञापन

अंतिम दिन तकरीबन 15 हजार के करीब लोग पहुंचे। मेले में आए लोगों ने जहां खूबसूरती का आनंद उठाया तो वहीं मेले में आए कई लोग देवदार के जंगलों में और हसीन वादियों को अपने मोबाइल में कैद करते नजर आए। स्थानीय कलाकारों ने पहाड़ी नृत्य पेश किए। मेला सुबह से लेकर शाम तक चलता रहा। पुलिस और प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए थे। डीडीसी जसवीर सिंह ने बताया कि वार्षिक मेले में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed