फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   udhampur, city, water supply pipe

Udhampur News: आचार संहिता खत्म होते ही दुरुस्त होगा पेयजल ढांचा, शहरवासियों को मिलेगा स्वच्छ जल

Fri, 06 Sep 2024 04:46 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर Updated Fri, 06 Sep 2024 04:46 AM IST
विज्ञापन
udhampur, city, water supply pipe
सीवरेज निर्माण के दौरान क्षतिग्रस्त व पुराने पाइपों को बदला जाएगा, 29.25 लाख से होगी मरम्मत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। आचार संहित खत्म होने के बाद शहरवासियों को दूषित पानी की समस्या से छुटकारा मिल जाएगा। लंबे समय से शहर के कई मोहल्लों में क्षतिग्रस्त पाइप की वजह से दूषित की समस्या व्याप्त है। खासकर बारिश के दिनों में यह समस्या काफी बढ़ जाती है।
अब जल शक्ति विभाग दूषित पानी की समस्या वाले स्थानों को चयनित कर यूटी कैपेक्स बजट के तहत नई पाइपें बिछाएगा।अभियान के तहत शहर में दशकों पुराने पाइप को बदला जाएगा। इससे रिसाव की समस्या से भी निजात मिलेगी। यह नई पाइप लाइन शहर के उन क्षेत्रों में बिछाई जाएगी, जहां पर ज्यादा दिक्कत है।
विज्ञापन

इसमें 29.25 लाख रुपये का खर्च होंगे। गत दिनों शहर के कई इलाकों में दूषित पानी की समस्या के चलते विभाग ने कई जगहों पर जांच की। इसके बावजूद दूषित पानी की समस्या दूर नहीं हुई। अब विभाग ने पुराने पाइप बदलने का फैसला लिया है। सीवरेज निर्माण के दौरान कई स्थानों पर पाइपें क्षतिग्रस्त हो गई थीं और अनियमितताओं के चलते कई स्थानों पर रिसाव की वजह से भी दूषित पानी आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुरुआती चरण में इन क्षेत्रों में बिछाई जाएंगी नई पाइप
जल शक्ति विभाग ने शहर में दूषित पानी की समस्या को लेकर नई पाइप लाइन बिछाने के लिए जगह चयनित की है। इसमें विभाग ने शुरुआती चरण में इंदिरा नगर, दुधादारी मंदिर मोहल्ला और ओमाला को चयनित किया था। इसके अलावा कल्लर, भारत नगर और दीनागर सहित शहर के विभिन्न स्थानों पर रिसाव, क्षतिग्रस्त पाइपें और वॉल को बदला जाएगा।


यूटी कैपेक्स के तहत शहर में नई पाइप लाइन बिछाई जाएंगी। शहर के कई इलाकों को चयनित किया गया है। हालांकि, परियोजना को लेकर टेंडर जारी किया गया है। आचार संहिता के चलते अगले माह टेंडर ओपन होंगे और निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
-विकास शर्मा, एईई, जलशक्ति विभाग


नई पाइप लाइन बिछाने का कार्य शुरू होने से राहत मिलेगी। मौजूदा समय में पाइपों के क्षतिग्रस्त होने से शहर में दूषित पानी की आपूर्ति लगातार हो रही है। सभी पुराने पाइपों को बदल देना चाहिए।
-जीवन प्रकाश, स्थानीय निवासी

लोगों के घरों में दूषित पानी की सप्लाई आने से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यह काम विभाग को बहुत पहले करना चाहिए था। यह विभाग का अच्छा कदम है।
-दीपक गुप्ता, स्थानीय निवासी

काफी समय से दूषित पानी की सप्लाई हो रही थी। विभाग के आला अधिकारियों को अवगत भी कराया था, लेकिन समस्या दूर नहीं हुई है। परियोजना के शुरू होने से लोगों को राहत मिलेगी।

-अमित सलारिया, स्थानीय निवासी


अगर समय-समय पर विभाग ने पाइपों को बदल दिया होता तो आज समस्या से नहीं जूझना पड़ता। हमारे मोहल्ले में ही नहीं शहर के कई इलाकों में दूषित पानी की सप्लाई हो रही है। खासकर सीवरेज निर्माण के बाद से यह समस्या अधिक बढ़ी है।
-सौरभ दूबे, स्थानीय निवासी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed