{"_id":"66467733c195e1b4b2051d84","slug":"udhampur-chinney-inter-school-games-udhampur-news-c-202-1-sjam1013-110707-2024-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: 100 मीटर रेस में अमन, 200 मीटर में नरेंद्र भागे सबसे तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: 100 मीटर रेस में अमन, 200 मीटर में नरेंद्र भागे सबसे तेज
Fri, 17 May 2024 02:44 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
Updated Fri, 17 May 2024 02:44 AM IST
विज्ञापन
जोनल अंतर स्कूल खेल प्रतियोगिता में अंडर-14 व 17 वर्ग के 189 खिलाड़ियों ने दिखाया दम
हायर सेकेंडरी स्कूल चिनैनी के मैदान पर हुए कुश्ती, लांग जंप व शाट पुट के मुकाबले
संवाद न्यूज एजेंसी
चिनैनी। हायर सेकेंडरी स्कूल चिनैनी के मैदान में वीरवार को बॉयज अंडर-14 व 17 वर्ग के जोनल स्तरीय अंतर स्कूल प्रतियोगिता हुई। इसमें एथलेटिक, शाॅट पुट, लांग जंप, हाई जंप व कुश्ती के मुकाबले हुए। युवा सेवाएं एवं खेल विभाग की ओर से आयोजित प्रतियोगिता का आयोजन जेडपीईओ ज्योति रानी की अध्यक्षता में हुआ। इसमें जोन चिनैनी के करीब 30 स्कूलों के 189 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
बॉयज अंडर-14 के फाइनल 100 मीटर दौड़ में अमन सिंह, 200 मीटर में नरेंद्र सिंह, 400 मीटर रेस में भारत शर्मा, 600 मीटर में गुरविंद्र सिंह अव्वल रहे। शॉट पुट में अक्षित, लांग जंप में हरविंदर सिंह, हाई जंप में शिवम कटोच ने बाजी मारी। अंडर-17 में 100 मीटर रेस में वरुण, 200 मीटर रेस में सज्जाद, 400 मीटर रेस में कन्हैया, 800 मीटर रेस में सुमित जबकि शाट पुट में विनोद, लांग जंप में विनोद, हाई जंप में मोहम्मद उस्मान विजेता रहे। अंडर-14 कुश्ती में अनीश सिंह, मुख्तयार व सुनील और अंडर 17 में सुरजीत और मन्नत ने बाजी मारी। इस मौके पर पीईएम अनिल वर्मा आदि मौजूद रहे।