{"_id":"68b0aabfee3cec613b087548","slug":"udhampur-buisnessman-worried-ration-and-other-goods-not-recived-udhampur-news-c-202-1-udh1007-126800-2025-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: बाहरी राज्यों से सामान न पहुंचने के कारण व्यापारी परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: बाहरी राज्यों से सामान न पहुंचने के कारण व्यापारी परेशान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। तीन दिन तक हुई बारिश के बाद वीरवार को मौसम साफ हो गया और तेज धूप भी निकली। हालांकि आसमान पर बादल छाए रहे। वहीं दूसरी ओर व्यापारियों ने भी राहत की सांस ली है। बाहरी राज्यों से मंगवाया गया सामान न पहुंचने से व्यापारियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
बारिश के चलते बुधवार को रेहड़ी-फड़ी वालों ने अपना कारोबार बंद रखा था वहीं आज शहर में रेहड़ी फड़ी वाले भी अपना कारोबार करते नजर आए। हालांकि बाहरी राज्यों से दुकानों के लिए मंगवाया गया सामान न आने के चलते व्यापारी वर्ग परेशान नजर आए। वहीं दूसरी ओर मौसम साफ होते ही शहर में चहल पहल देखने को मिली। हालांकि जिला के दूरदराज के कई क्षेत्रों के सड़क मार्ग बंद होने के चलते गांववासी शहर नहीं पहुंच पाए।
इस संदर्भ में व्यापार मंडल के प्रधान जितेंद्र वरमानी का कहना था कि पंजाब, दिल्ली व जम्मू से मंगवाया गया दुकानदारों द्वारा दुकानाें के लिए मंगवाया गया सामान न आने से काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि अगर इसी तरह से चार पांच दिन सामान ओर नहीं आया तो शहर में कई प्रकार के लोगों के जरूरत के सामान की शाटर्ज हो जाएगी। उन्होंने कहा कि बेशक मौसम साफ हो गया है और शहर में चहल पहल शुरू हो गई है लेकिन व्यापारी वर्ग अभी भी काफी परेशान है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पहले से ही व्यापारी वर्ग को लगातार हुई बारिश के चलते काफी नुकसान उठाना पड़ा है। उपर से अब उनके द्वारा मंगवाया गया सामान न पहुंच पाने के कारण व्यापारी वर्ग ओर परेशान हो गया है। उन्होंने सरकार से जल्द से जल्द बंद पड़े मार्गों की मरम्मत करवा कर खोलने की मांग की है ताकि दुकानदारों को आ रही परेशानी से निजात मिल सके।