{"_id":"66f4abac27aa2fec7b0e59f6","slug":"udhampur-airforce-road-problem-udhampur-news-c-202-1-sjam1015-115739-2024-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: एयरफोर्स सड़क की गड्ढों भरी डगर, सुगम नहीं सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: एयरफोर्स सड़क की गड्ढों भरी डगर, सुगम नहीं सफर
Thu, 26 Sep 2024 06:02 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
Updated Thu, 26 Sep 2024 06:02 AM IST
विज्ञापन
पंचायत कशीराह में धार रोड से शुरू होने वाली सड़क पर जगह-जगह पड़े गड्ढे कर रहे परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। शहर के साथ लगती पंचायत कशीराह में धार रोड से एयर फोर्स स्टेशन की तरफ जाने वाली सड़क की हालत काफी खराब हो चुकी है। जगह-जगह पड़े गड्ढे हादसों को न्योता दे रहे हैं।
वाहन चालकों सहित राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। करीब दो किलोमीटर लंबी इस सड़क की हालत सुधारने के लिए स्थानीय लोग कई बार गुहार लगा चुके हैं, लेकिन आजतक कोई सुध नहीं ली गई है।
स्थानीय निवासी मदन लाल, कृष्ण चंद, नवीन कुमार, बोध राज और अशोक कुमार ने बताया कि इस सड़क के किनारे जल निकासी को लेकर कोई व्यवस्था नहीं है। बारिश के दिनों में काफी जलभराव होता है। साथ ही पानी घरों और दुकानों में घुसने की समस्या पेश आती है।
विज्ञापन
आम दिनों में भी सड़क से सफर करना खतरे से खाली नहीं है। कई बार प्रशासन से मांग की गई, लेकिन आजतक कोई कदम नहीं उठाया गया। प्रशासन से अपील है कि जल्द क्षेत्रवासियों की इस समस्या को दूर किया जाए।
कशीराह के पूर्व सरपंच साहिल भगत ने बताया कि यह सड़क एमईएस के अधीन है। इसलिए काम भी वही करवाएंगे। नाली बनाने के काम को मंजूरी मिल चुकी है। इसके बनने से यहां लोगों के घरों में पानी घुसने और जलभराव की लंबे समय से चली आ रही समस्या दूर हो जाएगी।