फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Udampur, Bharti Kumari, Start Own Buisness, Women Empowerment

Udhampur News: ब्यूटीपार्लर का स्वरोजगार शुरू कर भारती बनीं आत्मनिर्भर

विज्ञापन
Udampur, Bharti Kumari, Start Own Buisness, Women Empowerment
उधमपुर। भारती कुमारी, ब्यूटी पार्लर संचालिका, पीले दुपट्टे वालीं - फोटो : संगठन
-दूसरी युवतियों को भी कर रहीं प्रशिक्षित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। शहर के आदर्श कॉलोनी की भारती कुमारी ने ब्यूटीपार्लर से स्वरोजगार शुरू कर आत्मनिर्भरता का नया सफर शुरू किया है। इससे वे न सिर्फ स्वयं की आर्थिक स्थिति बेहतर बनाने में सक्षम हुई हैं बल्कि क्षेत्र की अन्य युवतियों को भी निशुल्क प्रशिक्षण देकर स्वरोजगार के काबिल बनाने में योगदान दे रहीं हैं।
भारती 13 और 10 साल के दो बच्चों की मां हैं। उनके पिता मजदूर थे जिस कारण उनके परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण वह 9वीं कक्षा से आगे अपनी पढ़ाई जारी नहीं रख सकीं। कठिनाइयों के बावजूद भारती का हमेशा से आत्मनिर्भर बनने का सपना रहा। उन्हें ब्यूटीपार्लर के काम में रुचि थी लेकिन शुरुआती प्रयासों में वह इस हुनर को ठीक से नहीं सीख पाईं। बाद में कम उम्र में ही उनकी शादी एक निजी स्कूल के शिक्षक जुगल कुमार से हो गई। हालांकि उनके पति मेहनती थे लेकिन उनकी कम आय परिवार की बढ़ती जरूरतों और बच्चों की शिक्षा के लिए पर्याप्त नहीं थी।
विज्ञापन

भारती ने अपने परिवार की आर्थिक मदद और अपने सपने पूरे करने का फैसला किया। एक दोस्त के जरिए उन्हें एसबीआई ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान उधमपुर के बारे में पता चला जो मुफ्त कौशल प्रशिक्षण प्रदान करता है। उन्होंने यहां दाखिला लेकर पूरे उत्साह के साथ ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण हासिल किया। प्रशिक्षण के दौरान उन्होंने न केवल सौंदर्य तकनीकों, त्वचा उपचार और रसायनों के सुरक्षित उपयोग में महारत हासिल की बल्कि उद्यम प्रबंधन और ग्राहक प्रबंधन कौशल सीखकर आत्मविश्वास भी हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशिक्षण पूरा करने के बाद पति के दृढ़ सहयोग से भारती ने एक कमरे को एक छोटे और आकर्षक पार्लर में बदल दिया। अपनी बचत से उन्होंने उस जगह का नवीनीकरण किया और आवश्यक उपकरण खरीदे। धीरे-धीरे लेकिन लगातार, ग्राहकों की संख्या बढ़ने लगी। अब वे अपने पति के साथ परिवार की जरूरतों को पूरा करने और बच्चों को बेहतर शिक्षा प्रदान करने में समान रूप से योगदान दे रही हैं।

आज भारती एक सफल उद्यमी हैं और आत्मविश्वास से अपना पार्लर चला रही हैं। उन्हें प्रति माह 20 से 25 हजार रुपये की आय होती है। बढ़ती लोकप्रियता के साथ अब वह अपने पार्लर का विस्तार करने और ग्राहकों को बेहतर सेवा देने के लिए आधुनिक मशीनें जोड़ने की योजना बना रही हैं। भारती की यह यात्रा साबित करती है कि सही प्रशिक्षण समर्पण और पारिवारिक सहयोग से महिलाएं अपने जीवन को बदल सकती हैं और समाज में दूसरों के लिए आदर्श बन सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed