फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Two people were killed in cold

बेरहम मौसम ने ली दो की जान

Tue, 10 Mar 2015 01:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उध्ामपुर/पंचैरी
ब्यूरो/अमर उजाला, उध्ामपुर/पंचैरी Updated Tue, 10 Mar 2015 01:41 AM IST
विज्ञापन
Two people were killed in cold

बेरहम मौसम ने जिले में दो लोगाें की जान ले ली। एक युवक की मौत सिर पर लगातार ओले गिरने के कारण हो गई। जबकि कैंथ गली में एक व्यक्ति ठोकर खाकर गिर पड़ा।

विज्ञापन


कड़ाके की ठंड में वह उठ नहीं सका और अकड़ कर उसकी मौत हो गई। सोमवार की सुबह दोनों के शवों को बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार उधमपुर से अपने घर लौट रहे कालीदास (36) निवासी बीर का सुबह घर से कुछ दूर पहाड़ी क्षेत्र में शव बरामद किया गया।
विज्ञापन


कालीदास उधमपुर में काम करता था। रविवार की रात को वह काम से घर वापस लौट रहा था। तेज बारिश के कारण घर की तरफ जाने वाला मार्ग भी खराब हो गया। इससे वह पैदल ही जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अचानक ओलावृष्टि शुरू हो गई। हालांकि कालीदास ने पेड़ की आड़ में ओलों से बचने की कोशिश की, लेकिन उसके सिर पर ओले गिरने के कारण उसे चोटें भी आई और उसे ठंड भी लग गई, जिससे उसकी मौत हो गई। सुबह घरवालों ने उसकी तलाश की और शव को कुछ दूरी पर पाया।


वहीं, कैंथ गली में भी बेकरी की दुकान बंद कर वापस लौट रहे मोहन लाल (45) निवासी तिरशी नरोल की भी ठंड से मौत हो गई। मोहन लाल रात के समय अपनी बेकरी की दुकान बंद कर घर जा रहा था।

रास्ते में ठोकर लगने के कारण वह गिर गया और रात भर रास्ते में ही पड़ा रहा। ठंड के कारण वह अकड़ गया और उसकी मौत हो गई। दोनों शवों को सुबह पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद घरवालों को सौंप दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed