फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Two people found infected in Chinani and the city

चिनैनी और शहर में दो व्यक्ति मिले संक्रमित

विज्ञापन
Two people found infected in Chinani and the city
उधमपुर। कई दिनों के बाद जिले में रविवार को दो लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इनके संपर्क में रहने वाले कुछ लोगों के कोरोना टेस्ट करवाए गए, लेकिन सबकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। दो संक्रमण के मामले सामने आने के बाद सक्रिय मामलों में थोड़ी बढ़ोतरी हुई है। दिनभर किसी ने भी कोरोना को मात नहीं दी है।
विज्ञापन

जिले में कोरोना के मामलों में लगातार गिरावट हो रही है और इससे प्रशासन को काफी राहत मिल रही है। हालांकि सप्ताह में एक दिन कुछ संक्रमण के मामले भी सामने आ रहे हैं। रविवार को दो लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इनमें एक चिनैनी और शहर के अंदर संक्रमित पाया गया है। दो लोगों के संक्रमित पाए जाने के बाद जिले में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या छह हो गई है। शनिवार तक इनकी संख्या चार थी। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार जिले में कोरोना संक्रमण के कुल मामले 11408 हो गए हैं। इनमें से 11265 लोग कोरोना को मात दे चुके हैं। 137 की संक्रमण से मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed