{"_id":"612fc78c8ebc3e678e1fd509","slug":"two-die-after-eco-van-falls-into-drain-udhampur-news-jmu24275435","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईको वैन नाले में गिरने से दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईको वैन नाले में गिरने से दो की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किश्तवाड़। जिले की द्राबशाला तहसील में देर शाम हुए सड़क हादसे में दो लोगों की मौत और छह गंभीर रूप से घायल हुए हैं। मृतक की पहचान कुंज लाल और मोहिंद्र कुमार दोनों निवासी डुग्गा सरूड़ के रूप में हुई है। इसके अलावा एक घायल जिला अस्पताल, चार जीएमसी डोडा और एक ठाठरी में उपचाराधीन है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार बुधवार को देर शाम करीब पौने सात बजे बिमलनाग से डुग्गा जा रही ईको वैन (जेके17-1252) भूलछितर नामक स्थान पर अनियंत्रित होकर नाले में गिर गई। हादसे में आठ लोग घायल हुए। इनमें से गंभीर रूप से घायल दो लोगों को जिला अस्पताल लाया गया, जिनमें से एक ने रास्ते में दम तोड़ दिया। वहीं, ठाठरी में उपचाराधीन दो लोगों में से एक की मौत हो गई। चार लोग जीएमसी डोडा, एक ठाठरी और एक गंभीर रूप से घायल जिला अस्पताल में उपचाराधीन है। हादसे की सूचना पर पहुंचे स्थानीय लोगाें ने राहत एवं बचाव अभियान चला कर घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया था। घायलों में वाहन चालक सतीष कुमार, दलीप कुमार आदि शामिल हैं। यह लोग बिमलनाग मंदिर में शीश नवाने आए थे और लौटते समय यह हादसा हुआ है।