फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   two day monsoon festival in patnitop from 11

पटनीटॉप में दो दिवसीय मानसून फेस्टिवल 11 से

विज्ञापन
two day monsoon festival in patnitop from 11
उधमपुर/चिनैनी। पटनीटॉप में पर्यटन को बढ़ावा देने को पटनीटॉप डेवलपमेंट अथारिटी (पीडीए) की ओर से पहली बार दो दिवसीय मानसून फेस्टिवल का आयोजन होगा। 11 और 12 सितंबर को होने वाले फेस्टिवल के लिए टेंडर जारी कर दिया गया है। इसके पर करीब 20 लाख रुपये खर्च होंगे। पटनीटॉप में पहली बार इतने बड़े स्तर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होने जा रहा है। इसमें प्रदेश सहित पंजाब के दो प्रसिद्ध गायक भी हिस्सा लेंगे। वहीं, पर्यटकों के बीच कई खेल प्रतियोगिताएं भी करवाई जाएंगी।
विज्ञापन

सरकार ने कश्मीर की तर्ज पर जम्मू संभाग में पर्यटन के बढ़ावा देने के लिए प्रयास शुरू किए हैं। जम्मू संभाग के सबसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पटनीटॉप को इसके लिए चुना गया है। इसके तहत 11 और 12 सितंबर को पहली बार मानसून फेस्टिवल का आयोजन होगा, जिसकी तैयारियां तेजी से जारी हैं। पटनीटॉप डेवलपमेंट अथारिटी ने इसके लिए करीब 20 लाख रुपये जारी किए हैं। आयोजन का टेंडर राष्ट्रीय स्तर की कंपनी को दिया गया है। फेस्टिवल की शुरूआत दोपहर दो बजे होगी और फिर यह रात तक चलता रहेगा। इसमें हिस्सा लेने के लिए 300 से अधिक लोगों के बैठने की व्यवस्था होगी। इसके साथ आकर्षक लाइटिंग की भी व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन

पटनीटॉप में कुड नृत्य से रूबरू होंगे पर्यटक
मानसून फेस्टिवल में प्रदेश के लोक नृत्य कुड, गीतड़ू, म्युजिकल ग्रुप और डोगरी संगीत को पेश करने का अवसर दिया जाएगा। इसके लिए पर्यटकों तक लोक गीत व संगीत पहुंचाया जाएगा और पर्यटकों को पहली बार लोक संगीत सुनने का अवसर मिलेगा। पटनीटॉप आने वाले पर्यटकों को पहली बार डोगरी संस्कृति को देखने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो प्रसिद्ध पंजाबी गायक बांधेंगे समा
फेस्टिवल में दो राष्ट्रीय स्तर के पंजाबी सिंगर हिस्सा लेंगे। उत्तर भारत में पंजाबी गीत व संगीत अपनी अलग पहचान रखते हैं। इनको अब बालीवुड के संगीत की तरह पहचान मिलने लगी। इसके साथ जम्मू-कश्मीर में पंजाबी संगीत व गीत को सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। इसलिए मानसून फेस्टिवल में विशेष तौर पर दो पंजाबी गायक बुलाए जा रहे हैं।
करवाई जाएंगी खेल प्रतियोगिताएं
फेस्टिवल का आनंद उठाने के लिए काफी संख्या में पर्यटकों के पहुंचने की संभावना है। इसलिए पर्यटकों के लिए पटनीटॉप डेवलपमेंट अथारिटी विशेष तौर पर खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन करेगी। पर्यटकों के बीच रस्साकसी सहित कई तरह के मुकाबले करवाए जाएंगे और फिर इनको पुरस्कार दिए जाएंगे।

पर्यटन को बढ़ावा देने को पहली बार प्रयास किया जा रहा है। यह मानसून फेस्टिवल हर वर्ष आयोजित किया जाएगा। इसके लिए पर्यटकों को पटनीटॉप की खूबसूरत वादियों को देखने का आनंद मिलेगा। इसके अलावा आने वाले दिनों में और भी कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
- शेर सिंह, सीईओ, पटनीटॉप डेवलपमेंट अथारिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed