{"_id":"616098c68ebc3e76fa57bac6","slug":"twenty-four-thousand-devotees-left-for-the-building-katra-news-jmu2453859155","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौबीस हजार भक्तों ने भवन की ओर किया प्रस्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौबीस हजार भक्तों ने भवन की ओर किया प्रस्थान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कटड़ा। शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन शुक्रवार को 24 हजार भक्तों ने मां वैष्णो देवी भवन की ओर प्रस्थान किया है। त्योहार के चलते यात्रा में बढ़ोतरी दर्ज की गई है, विभिन्न स्थानों पर भक्तों की कतारें देखी जा रही हैं।
पहले नवरात्र पर 24960 भक्तों ने मां के दरबार में हाजिरी लगाई थी। पंजीकरण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार दूसरे नवरात्र पर शुक्रवार दोपहर बारह बजे तक दस हजार भक्तों का पंजिकरण हो चुका था। शाम पांच बजे तक यह आंकड़ा 18 हजार था। जबकि कक्ष बंद होने पर चौबिस हजार भक्त भवन की ओर प्रस्थान कर चुके थे। आनलाइन पंजीकरण करवाने वाले भक्तों की संख्या का आंकड़ा इसमें शामिल नहीं है।
भैरो के दर्शन के बाद ही माता की यात्रा होती है पूर्ण
श्राईन बोर्ड व पर्यटन विभाग की ओर से जारी नवरात्र महोत्सव के दौरान अध्यात्मिक केंद्र में माता की कहानी का मंचन दूसरे दिन भी जारी रहा। इसमें भैरो वध कहानी का मंचन किया गया। इसमें दिखाया गया कि किस प्रकार मां वैष्णो देवी ने भैरो का वध करने के बाद वरदान दिया कि प्राकृतिक पिंडियों के दर्शन उपरांत जो भक्त भैरो मंदिर के दर्शन नहीं करेंगे, उनकी यात्रा सफल नहीं मानी जाएगी। कलाकारों ने इस मंचन पर खूब तालियां बटोरीं। बलवंत ठाकुर के निर्देशन में इस कहानी के मंचन में कन्या रूपी मां वैष्णो देवी द्वारा भक्त श्रीधर को भंडारा करने के लिए कहना, बाण गंगा में तीर चला कर जल की धारा निकालना आदि दृश्यों का मंचन किया गया।
विज्ञापन
प्रभात फेरी में मां के भजनों पर थिरकते दिखे कलाकार
जम्मू-कश्मीर प्रभात फेरी एसोसिएशन की ओर से धर्मनगरी में शुक्रवार अलसुबह प्रभात फेरी निकाली गई, जिसे शिव कुमार शर्मा ने हरी झंडी दिखाई। इसमें हिमाचल प्रदेश, राज्यस्थान और आउटरीच ब्यूरो के कलाकार भजनों पर थिरकते दिखाई दिए। बड़ी संख्या में महिला श्रद्घालु पजन-कीर्तन में शामिल हुईं। यह फेरी बाण गंगा मार्ग, दर्शनी ड्योढ़ी, अपर बाजार और मुख्य बजार से होते हुए बस स्टैंड पर संपन्न हुई। इसमें राम लाल, वीरेंद्र कुमार, रणनीक नवादा, अमन महाजर, राजकुमार दूबे व रतन शर्मा आदि शामिल रहे।
नृत्य से की कलाकारों ने दिखाई विभिन्न संस्कृतियों की झलक
संवाद न्यूज एजेंसी
कटड़ा। नवरात्र महोत्सव के उपलक्ष्य पर पहली संध्या पर रिजनल आउटरीच ब्यूरो के कार्यक्रमों की प्रस्तुती में हिमाचली लोक नृत्य नाटी की धूम रही। इसमें दर्शाया गया था कि किस प्रकार खुशी के आयोजनों को नृत्यों के माध्यम से प्रस्तुत किया जाता है। अन्य प्रस्तुतियों में देश के विभिन्न राज्यों से जुड़े नृत्य शामिल थे।
श्री माता बेष्णो देवी श्राइन बोर्ड व पर्यटन विभाग की ओर से जारी 25वें नवरात्र महोत्सव में पहली संध्या पर रिजनल आउटरीच ब्यूरो के रंगारंग कार्यक्रमों की शुरूआत माता की भेंट से हुई। इस मौके पर एसडीएम अभिषेक शर्मा ने ज्योति प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। रंगारंग कार्यक्रमों में कश्मीरी रूफ नृत्य, राज्यस्थानी नृत्य, कालबेलिया, रुमालु राम पार्टी का गितड़ू, हिमाचली प्रतिभा मेला नृत्य, कश्मीरी नृत्य बूमरो, हिमाचली नाटी आदि शामिल रहे।
प्रदर्शन का किया गया आयोजन
नवरात्र महोत्सव के उपलक्ष्य में केडीए पार्क में वेस्टेज से तैयार सामग्री की प्रदर्शनी लगाई गई। इसमें कटड़ा ब्लॉक के ग्रामीणों सहित स्कूली बच्चों द्वारा बनाई गए सामान को प्रदर्शित किया गया। इसका शुभारंभ केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी ने किया। प्रदर्शनी में दिखाया गया था किस प्रकार से वेस्टेज से इस्तेमाल होने वाली चीजों का इस्तेमाल किया जाता है। इस मौके पर डीसी चरनदीप सिंह, एसएसपी शैलेंद्र कुमार, एसडीएम अभिषेक शर्मा, सीईओ केडीए प्रीती शर्मा, म्यूनिसिपल कमेटी के प्रधान विमल इंदु आदि मौजूद रहे।