फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Twenty buses seized of non-government school

गैर सरकारी स्कूलों की बीस बसें जब्त

Tue, 24 May 2016 12:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उधमपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, उधमपुर Updated Tue, 24 May 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
Twenty buses seized of non-government school
मेंटेनेंस न होने से होती हैं दुर्घटनाएं - फोटो : Demo

भीषण गर्मी के मद्देनजर प्रशासन ने 21 मई से 28 मई तक छुट्टी घोषित कर दी। इसके बावजूद कई निजी स्कूल प्रशासन के आदेश की अवहेलना करने हुए स्कूलों को खुला रखा। इसकी सूचना मिलने पर सोमवार को डीसी ने प्रशासनिक टीम के साथ कई निजी स्कूलों का दौरा किया। इस दौरान चौदह स्कूल बसों को सीज कर लिया।

विज्ञापन


सोमवार की सुबह साढ़े आठ बजे के करीब डीसी उधमपुर डा. शाहिद इकबाल चौधरी और प्रशासनिक टीम के साथ स्कूलों में सोलह स्कूलों में छापेमारी की। इनमें से छह गैर सरकारी स्कूल खुले पाए। इस दौरान एआरटीओ ने तीन स्कूलों की 14 बसों को सीज कर लिया। प्रशासनिक टीम पे नियमों का पालन नहीं करने पर सोलह में से कुल ग्यारह स्कूलों पर कार्रवाई की गई। सभी गैर सरकारी स्कूलों को स्कूल खोलने का कारण पूछा है।
विज्ञापन


निजी स्कूलों में मची अफरातफरी
छापेमारी की खबर सुनने के बाद कई गैर सरकारी स्कूलों में पढ़ रहे बच्चों को आननफानन में छुट्टी देकर स्कूलों को बंद कर दिया गया। जिला प्रशासन ने नियमों का उल्लंघन करने वाले स्कूलों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाने के लिए हेल्पलाइन नंबर 272727 भी जारी कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed