{"_id":"f76387cf1a5b7fb13a2ffb1ee26cd62a","slug":"truck-cleaner-killed-by-electric-current-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट लगने से ट्रक के क्लीनर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट लगने से ट्रक के क्लीनर की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, उध्ामपुर
Updated Wed, 04 Nov 2015 12:04 AM IST
विज्ञापन
रौन दोमेल क्षेत्र में मंगलवार को ट्रक के क्लीनर की करंट लगने से मौत हो गई। क्लीनर ट्रक की छत पर चढ़ा हुआ था तभी ऊपर से गुजर रहे बिजली के तार से उसका संपर्क हो गया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह श्रीनगर से पंजाब की तरफ एक ट्रक जा रहा था। जैसे ही वह रौन दोमेल चौक पर पहुंचा तो चालक ने वहां पर ट्रक को साइड पर खड़ा कर दिया।
विज्ञापन
क्लीनर वसीम डार पुत्र गुलाम अहमद निवासी हंदवाड़ा को ड्राइवर ने तिरपाल ठीक करने के लिए कहा। वसीम जैसे ही तिरपाल ठीक कर रहा था कि अचानक उसका हाथ उसके ऊपर से गुजर रहे बिजली के तार से छू गया और वह तारों से चिपक गया।
विज्ञापन
उसने शोर मचाया। आसपास के लोग इकट्ठे हो गए और लोगों ने किसी तरह से पीछे से बिजली बंद करवाई, लेकिन जब तक देर हो चुकी थी। बिजली बंद होने पर क्लीनर तारों से छिटककर सड़क पर आ गिरा।
स्थानीय लोगों ने उसे तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया, पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने उसके शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम करवाया और उसे परिवार वालों के हवाले कर दिया गया। इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।