{"_id":"585837844f1c1b1864e39980","slug":"tremors-from-bhaderwah-thrraya","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूकंप के झटके से थर्राया भद्रवाह ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूकंप के झटके से थर्राया भद्रवाह
ब्यूरो, अमर उजाला/भद्रवाह
Updated Tue, 20 Dec 2016 01:09 AM IST
विज्ञापन
earthquake
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भद्रवाह की वादी सोमवार की सुबह साढ़े छह बजे भूकंप के तेज झटके से हिल गई। कड़ाके की ठंड में घबरा कर लोग घरों से बाहर निकलकर भागे। चीख-पुकार मच गई। हालांकि देर शाम तक कहीं से कोई बड़े नुकसान की खबर नहीं आई। रिक्टर पैमाने पर इस झटके की तीव्रता 3.7 दर्ज हुआ।
विज्ञापन
सोमवार की अल सुबह 6:30 बजे ठीक से पौ भी नहीं फटे थे। बिजली गुल थी। कई लोगों की नींद खुल चुकी थी तो कई सो ही रहे थे। तभी अचानक भद्रवाह की वादी थर्रा उठी। ऊंघे लोग आंखें मलते बाहर भागे। एक तरफ कड़ाके की ठंड और दूसरी ओर भूकंप का खतरा। लोग भयभीत हो गए। इस झटके से कई मकानों में दरारें आने की सूचना है। हालांकि कहीं कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। जान-माल का नुकसान नहीं हुआ।
विज्ञापन
बता दें कि ठंड के समय में भूकंप से ज्यादा नुकसान पहुंचने का खतरा रहता है। दीवारें ज्यादा चटकती हैं। पहाड़ी भी भरभराने का ज्यादा खतरा रहता है। इस झटके ने 2012 के भयानक भूकंप की याद दिला दी।
विज्ञापन