{"_id":"6790069a9032828e6d04ea6f","slug":"training-news-udhampur-news-c-202-1-sjam1015-119512-2025-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: कार्यशाला में मास्टर प्रशिक्षकों ने दिया प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: कार्यशाला में मास्टर प्रशिक्षकों ने दिया प्रशिक्षण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। ग्रामीण विकास विभाग और पंचायती राज विभाग की तरफ से डीसी ऑफिस कांप्लेक्स के कॉन्फ्रेंस हॉल में आवास प्लस 2.0 सर्वेक्षण पर कार्यशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
उपायुक्त सलोनी राय ने कार्यशाला का उद्घाटन किया। इस मौके पर एसीडी डॉ. रणजीत सिंह कोतवाल ने प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रमुख उद्देश्य को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण का आयोजन पंजीकृत सर्वेक्षणकर्ताओं को आवास प्लस मोबाइल एप्लीकेशन का उपयोग करके सर्वेक्षण करने के लिए आवश्यक ज्ञान और कौशल से लैस करने के लिए किया गया ताकि आधार प्रमाणित सर्वेक्षण सुनिश्चित हो सके।
उन्होंने उपायुक्त को अवगत कराया कि प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए आवास प्लस 2.0 सर्वेक्षण एक महत्वपूर्ण घटक है, जिसका उद्देश्य योजना के तहत आवास लाभ के लिए सभी पात्र परिवारों की पहचान करना और उन्हें शामिल करना है। प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान मास्टर प्रशिक्षकों ने प्रतिभागियों को प्रशिक्षण दिया, जिसमें आधार प्रमाणीकरण और एसओपी व बहिष्करण प्रक्रियाओं के पालन के महत्व पर जोर दिया गया।
विज्ञापन
वहीं उपायुक्त ने ग्रामीण विकास के दिशा-निर्देशों और एसओपी का सख्ती से पालन करते हुए निष्पक्ष, पारदर्शी और त्रुटि रहित सर्वेक्षण करने के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने सर्वेक्षणकर्ताओं को निर्धारित समय सीमा का पालन करने और अपने काम में सटीकता और परिश्रम बनाए रखते हुए सभी पात्र परिवारों को शामिल करना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। कार्यक्रम में अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त राजिंदर सिंह, खंड विकास अधिकारी और आरडीडी के अन्य अधिकारी और फील्ड कार्यकर्ता शामिल हुए। उन्हें जिला उधमपुर की सभी 236 पंचायतों में सर्वेक्षणकर्ता के रूप में प्रतिनियुक्त किया गया है।