{"_id":"620d482a6d0b760f3f67e536","slug":"training-katra-news-jmu2539811178","type":"story","status":"publish","title_hn":"घरेलू सामान बनाना सीख रहे गांव कांजली के लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घरेलू सामान बनाना सीख रहे गांव कांजली के लोग
विज्ञापन
हाथों से बनाया गया सामान दिखाते हुए
- फोटो : KATRA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कटड़ा। धर्मनगरी के साथ लगते गांव कांजली में हस्तशिल्प विभाग ने जिला प्रशासन के सहयोग से 15 दिन का प्रशिक्षण शिविर शुरू किया है। इसमें ग्रामीणों को चीड़ के पेड़ों से बनने वाले घरेलू सामान, गिफ्ट आइटम, आदि बनाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
शिविर का उद्घाटन विभाग के सहायक निदेशक सतीश राणा ने किया। विभाग का ग्रामीणों को प्रशिक्षण देने का मुख्य उद्देश्य खुद का काम कर रोजगार पाने के लिए तैयार करना है। इस मौके पर विभाग के सहायक निदेशक ने कहा कि कांजली गांव व आसपास के क्षेत्रों में भारी संख्या में चीड़ के पेड़ हैं। इन पेड़ों का इस्तेमाल घरेलू सामान, गिफ्ट आइटम, आदि बनाने में ग्रामीण कर सकते हैं। इससे वे रोजगार प्राप्त कर सकेंगे।
उन्होंने बताया कि कठुआ व सांबा से बुलाए गए प्रशिक्षक ग्रामीणों को चीड़ के पत्तों, आदि से टोकरी के साथ अन्य घरेलू सामान, आदि बनाने का प्रशिक्षण देंगे। इस मौके पर कांजली के सरपंच सुखदेव सिंह के साथ पंच, ग्रामीण तथा विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।