फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   traffic news

Udhampur News: शहर में सरेआम उड़ाई जा रही हैं यातायात नियमों की धज्जियां

विज्ञापन
traffic news
उधमपुर। एक तरफ जहां सड़क सुरक्षा माह चल रहा है तो वहीं दूसरी ओर शहर में लोग यातायात के नियमों की सरेआम धज्जियां उड़ाते हुए दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन


इतना ही नहीं, नाबालिग व युवा बिना हेलमेट के दोपहिया वाहन चलाने के साथ ही यात्री वाहन चलाने वाले चालक भी बिना वर्दी के वाहन चलाते नजर आ रहे हैं तो वहीं चारपहिया वाहन चलाने वाले भी बिना सीट बेल्ट के वाहन चलाते नजर आए।

गौरतलब है कि सड़क सुरक्षा माह के चलते ट्रैफिक पुलिस व परिवहन विभाग की ओर से लोगों को यातायात के नियमों का पालन करने के लिए जागरूक करना है। लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है। लोग यह भी भूल गए हैं कि सड़क सुरक्षा माह चल रहा है। इसके चलते दोपहिया वाहन चलाने वाले लोग बिना हेलमेट व ट्रिपलिंग करते नजर आ रहे हैं, लेकिन शहर में किसी भी चौक चौराहे भी ट्रैफिक पुलिस कर्मचारी दिखाई नहीं दे रहे हैं। सड़क सुरक्षा माह के चलते शहर के चौक चौराहों पर भी ट्रैफिक पुलिस कर्मी दिखाई नहीं दे रहे हैं। इसके चलते अति व्यस्त कहलाने वाले दोमेल चौक व सलाथिया चौक पर लोगों को जाम की स्थिति से दोचार होना पड़ रहा है। वहीं स्थानीय लोगों में करतार सिंह, बलदेव राज, संजीव शर्मा, अंकित शर्मा, पवन देव सिंह, विशाल गुप्ता सहित आदि का कहना था कि जिस तरह से मौजूदा समय में सड़क सुरक्षा माह चल रहा है, उसके चलते ट्रैफिक पुलिस की ओर से शहर के सभी चौकों पर जवानों को तैनात किए जाना चाहिए था लेकिन ऐसा नहीं है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि आज तक शहर में किसी भी ट्रैफिक पुलिस कर्मी को ड्यूटी देते नहीं देखा गया है। जिसके चलते धार रोड के बीचों बीच लोग यातायात के नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए अवैध तरीके से अपने वाहन लगाकर चले जाते हैं और जाम की स्थिति बन जाती है। डीटीआई उधमपुर जावेद का कहना था कि ट्रैफिक पुलिस की ओर से लगातार जब से सड़क सुरक्षा माह चल रहा है। तब से ही लगातार यातायात के नियमों का उल्लघंन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इसके साथ ही चालकों को जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed