{"_id":"644ecd3908ca8b3f1e0d5bb4","slug":"traffic-jam-udhampur-news-c-10-1-105283-2023-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: जाम की समस्या आम, रोज नुकसान, पार्किंग की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: जाम की समस्या आम, रोज नुकसान, पार्किंग की मांग
Mon, 01 May 2023 01:49 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
Updated Mon, 01 May 2023 01:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिनैनी। चिनैनी कस्बे में जाम की समस्या थमने का नाम नहीं ले रही है। जाम से आमजन का सफर लंबा होता जा रहा है। यात्री वाहनों के जाम में फंसने से उनके फेरे तक रद्द हो रहे हैं, जिससे उन्हें नुकसान झेलना पड़ता है। जाम से निपटने के लिए लोगों ने पार्किंग की मांग उठाई है। वहीं लोगों का कहना है कि कुछ स्थानों को नो पार्किग जोन बनाया जाए, ताकि जाम न लग सके और आम यात्री राहत पा सके। स्थानीय लोगों ने बताया कि सुद्धमहादेव चौक, मेन चौक, एसडीएम कार्यालय के बाहर, वार्ड न दो के बीच अकसर जाम की समस्या आती है, इन स्थानों पर सड़क किनारे लगे वाहनों के कारण सड़क सिकुड़ जाने से जाम लगना लाजमी है। ऐसे में प्रशासन को कस्बे को जाम मुक्त बनाने के लिए सबसे पहले पार्किंग की उचित व्यवस्था करवानी चाहिए। साथ ही कुछ स्थानों को नो पार्किंग जोन घोषित करना चाहिए। लोगों ने कहा कि जब वीवीआईपी का चिनैनी दौरा होता है तो जाम वाले स्थान पर स्थिति ऐसी होती है कि जैसे यहां कभी जाम नहीं लग सकता लेकिन उनके जाने के बाद समस्या जस की तस हो जाती है। उन्होंने प्रशासन से कस्बे में जाम की समस्या से निपटने की मांग उठाई ।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
कस्बे में सड़क किनारे जो वाहन पार्क होते हैं उनके लिए पुरानी तहसील के पास पार्किंग है। पार्किंग में करीब 200 गाड़ियां लगाई जा सकती हैं। जाम की समस्या से निपटने के लिए जल्द डिवाइडर भी लगाए जाएं। इससे भी एक ओर से वाहन आए और दूसरी ओर से जाएं। डिवाइडर लगने से सड़क किनारे वाहन पार्क नहीं हो पाएंगे और जाम की समस्या खत्म हो जाएगी।
विज्ञापन
मानिक गुप्ता, प्रधान नगरपालिका
विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बे में सड़क किनारे जो वाहन पार्क होते हैं उनके लिए पुरानी तहसील के पास पार्किंग है। पार्किंग में करीब 200 गाड़ियां लगाई जा सकती हैं। जाम की समस्या से निपटने के लिए जल्द डिवाइडर भी लगाए जाएं। इससे भी एक ओर से वाहन आए और दूसरी ओर से जाएं। डिवाइडर लगने से सड़क किनारे वाहन पार्क नहीं हो पाएंगे और जाम की समस्या खत्म हो जाएगी।
विज्ञापन
मानिक गुप्ता, प्रधान नगरपालिका