फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   toll plaza

निजी वाहन मालिकों को टोल में देने होंगे 310 रुपये प्रतिमाह

विज्ञापन
toll plaza
कटड़ा। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण जम्मू की ओर से जारी सूचना के अनुसार वन टोल प्लाजा के लिए आगामी 1 अप्रैल से निजी वाहन चालकों को अब 310 रुपये प्रतिमाह खर्च करने होंगे। इसके लिए निजी वाहन चालकों को नेशनल हाईवे अथॉरिटी की वेबसाइट पर जाकर आईडीएफसी बैंक पर क्लिक कर 310 रुपये मासिक भुगतान करना होगा।
विज्ञापन

ज्ञात है कि बीते वर्ष पास धारक हर महीने वन टोल प्लाजा पर 285 रुपये का भुगतान करते थे। गौरतलब है कि राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के आदेशानुसार वन टोल प्लाजा के 20 किलोमीटर के दायरे में आने वाले क्षेत्रों को यह मासिक पास सुविधा उपलब्ध है। इनमें जम्मू जिले के साथ उधमपुर व रियासी जिले के कुछ क्षेत्र आते हैं।
विज्ञापन

रियासी के क्षेत्रों में कटड़ा, नलेया, नोमाईं, धीरति, मूरी, ककड़ियाल, कोटला, सीडा, सुल, तरीन मियाडी, पमोट, कंडियार, क्लीन, चक भागथा, मनून, पैंथल, कुन्न द्रोड़ियां, लटोरी, धनोरी, पुराना दरुड़, आरली हंसाली, कोटली बजाला, सरना, सरुन और धार वैष्णो देवी क्षेत्र 20 किलोमीटर के दायरे में आते हैं। वहीं, उधमपुर के मांड, टिकरी, लेहनु, मोरा, मंथल, आदि इस सीमा में शामिल हैं। जिन्होंने नया निजी वाहन खरीदा है, उनको रिचार्ज के लिए वन टोल प्लाजा जाना पड़ेगा। पुराने वाहन मालिक घर बैठे ही ऑनलाइन रीचार्ज कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed