फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   tol plaza

लखनपुर टोल पोस्ट बंद किए जाने पर व्यापार मंडल ने मनाया जश्न

विज्ञापन
tol plaza
टोल टैक्स समाप्त होने की खुशी में हलवा बांटते व्यापारी। - फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। लखनपुर टोल टैक्स पोस्ट बंद किए जाने पर व्यापार मंडल उधमपुर के सदस्यों ने बुधवार को बस अड्डा पर नाच गाकर और हलवा बांट कर जश्न मनाया। व्यापारियों ने कहना था कि केंद्र सरकार ने कई वर्ष पुरानी मांग को पूरा कर सबसे बड़ी राहत प्रदान की है। इससे सामान सस्ता होगा और इसका लाभ आम आदमी को भी मिलेगा।
विज्ञापन

व्यापार मंडल के प्रधान जितेंद्र वरमानी के नेतृत्व में दोपहर करीब तीन बजे कार्यक्रम की शुरुआत हुई। ढोल नगाड़ों पर व्यापारियों ने नाच कर जश्न मनाया और बस अड्डा पर मौजूद यात्रियों को हलवा भी बांटा गया। जश्न के कार्यक्रम में जम्मू से ट्रेडर्स आफ फेडरेशन के सदस्य भी पहुंचे थे। जितेंद्र वरमानी ने कहा कि केंद्र सरकार ने लखनपुर टोल टैक्स को खत्म कर व्यापारियों को बहुत बड़ी राहत प्रदान की है। इसको बंद कराने के लिए व्यापारियों ने लंबे समय तक संघर्ष किया और आज संघर्ष कामयाब हुआ है। लखनपुर टोल टैक्स के कारण राज्य के लोगों को कई तरह सामान बहुत महंगा मिल रहा था। इसके कारण व्यापारी भी बहुत नुकसान उठा रहे थे, लेकिन अब व्यापारियों के साथ आम आदमी भी सस्ता सामान खरीद सकेगा। उन्होंने बताया कि छह से आठ जनवरी तक दिल्ली में प्रधानमंत्री और गृहमंत्री देश भर के व्यापारियों के साथ बैठक करने जा रहे हैं। इस बैठक में जम्मू कश्मीर से भी व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल हिस्सा लेने जा रहे हैं।
विज्ञापन

इस शिष्टमंडल के माध्यम से आज व्यापारी अपने मांग का ज्ञापन केंद्र सरकार के पास भेज रहे हैं। व्यापारियों की मांग है कि बन टोल प्लाजा में टोल की राशि कम की जाए, क्योंकि पूरे देश में सबसे अधिक टोल बन टोल प्लाजा में ही वसूल किया जा रहा है। व्यापारी इसको कम करने की मांग करते हैं। इस मौके पर व्यापार मंडल के वरिष्ठ उप प्रधान विजय कुमार, महासचिव कमल गुप्ता, उप प्रधान राहुल मगोत्रा, राजेश गुप्ता, रोहित गुप्ता, यशपाल, चमन लाल व अन्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed