{"_id":"60ede4e98ebc3ed01732788f","slug":"today-the-highway-will-be-repaired-between-nashri-and-jawahar-tunnel-traffic-will-remain-closed-till-tomorrow-udhampur-news-jmu2393834145","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज नाशरी और जवाहर टनल के बीच होगी होईवे की मरम्मत, कल तक यातायात रहेगा बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज नाशरी और जवाहर टनल के बीच होगी होईवे की मरम्मत, कल तक यातायात रहेगा बंद
विज्ञापन
रामबन। बुधवार को साप्ताहिक मरम्मत और रखरखाव कार्यों के लिए जम्मू श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग दोनों ओर वाहनों की आवाजाही के लिए बंद रहेगा। यातायात पुलिस मुख्यालय श्रीनगर और जम्मू की ओर से जारी एडवाइजरी के अनुसार नाशरी और जवाहर टनल के बीच राजमार्ग के दोनों ओर वाहनों की आवाजाही मरम्मत और रखरखाव के मद्देनजर बंद रहेगा।
इस बीच यातायात पुलिस राष्ट्रीय राजमार्ग रामबन की यातायात नियंत्रण इकाई (टीसीयू) ने एक अलग एडवाइजरी जारी करते हुए कहा कि जम्मू-कश्मीर सरकार द्वारा एनएच 44 पर बुधवार को यातायात के लिए एक ड्राइ डे घोषित किया गया है। उन्होंने आम जनता को सूचित किया है कि राजमार्ग पर यातायात अपमंडल बनिहाल में वाहनों की आवाजाही पूर्ण रूप से बंद रहेगी। रामबन जिले के भीतर काम करने वाले सरकारी कर्मचारियों से अनुरोध किया है कि वे किसी भी असुविधा से बचने के लिए बुधवार सुबह 8 बजे से पहले राष्ट्रीय राजमार्ग के माध्यम से अपने कार्यस्थलों पर पहुंचें।
बुधवार सुबह 8 बजे से गुरुवार सुबह 8 बजे तक किसी भी तरह की आवाजाही की अनुमति नहीं होगी। सुरक्षा बलों से अनुरोध है कि वे बुधवार को रामबन की ओर से जम्मू या बनिहाल की ओर अपनी गतिविधियों को स्थगित कर दें।
विज्ञापन
यातायात उपखंड बनिहाल में बस स्टैंड, मेटाडोर स्टैंड और स्थानीय अनुबंध कैरिज एजेंट किसी भी कीमत पर राजमार्ग की ओर किसी भी प्रकार के यात्री वाहनों की आवाजाही की अनुमति नहीं होगी । उपमंडल बनिहाल में राजमार्ग में प्रवेश करने वाले और सड़क पर किसी भी तरह का उपद्रव करने वाले किसी भी वाहन को कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा। जिन सरकारी कर्मचारियों ने जम्मू से श्रीनगर या श्रीनगर से जम्मू की ओर अपनी यात्रा की योजना बनाई है वे मुगल रोड से जा सकते हैं। किसी भी प्रकार के वाहनों को बनिहाल की ओर आवाजाही की अनुमति नहीं होगी।