फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Today the 25th Navratri festival will begin with a grand procession

भव्य शोभायात्रा के साथ आज होगा 25वें नवरात्र महोत्सव का आगाज

विज्ञापन
Today the 25th Navratri festival will begin with a grand procession
कटड़ा। धर्मनगरी में वीरवार से 25वें नवरात्र महोत्सव का आगाज भव्य शोभा यात्रा से किया जाएगा। यह शोभायात्रा एशिया चौक से शुरू हो कर विभिन्न बाजारों से गुजरते हुए मुख्य बस अड्डे पर संपन्न होगी। धर्मनगरी सहित त्रिकुटा भवन को विशेष तौर पर सजाया गया है। विदेशी फल और फूलों से पूरा त्रिकुटा पर्वत महकने लगा है।
विज्ञापन

25वें नवरात्र महोत्सव के आगाज पर निकलने वाली शोभायात्रा में धार्मिक झांकियों के साथ ही प्रदेश से जुड़े सांस्कृतिक दृश्यों को प्रस्तुत किया जाएगा। ढोल-नगाड़े की थाप पर भक्त मां के भजनों पर थिरकते नजर आएंगे। शोभायात्रा के दौरान कोविड नियमों का विशेष ध्यान रखा जाएगा और दर्शकों की संख्या भी सीमित रहेगी। कोविड महामारी के चलते इसबार भी शोभायात्रा में स्कूली बच्चे शामिल नहीं हो सकेंगे।
विज्ञापन

इस सब के बीच भवन में विदेशी फुलों व फलों से सजावट का कार्य पूरा कर लिया गया है। प्राकृतिक गुफा, कृत्रिम गुफा सहित भवन से एक किलोमीटर पहले तक यह सजावट की गई है। भव्य द्वार बनाए गए हैं। सजावट के लिए गुट्टा, गुलाब, चमेली, गेंदा, कमल, किवी आदि फूलों सहित फलों का भी विशेष रूप से प्रयोग किया जाएगा। इन फल-फूलों की खुशबू से समुचा भवन महक रहा है। दर्शनों के लिए आने धर्मनगरी के श्रृंगार को देख कर मोहित हो रहे हैं। नवरात्र पर्व शुरू होने से पहले ही पूरा माहौल भक्तिमय हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

24 घंटे रहेगी फलहार की व्यवस्था
कटड़ा। नवरात्र पर दर्शन के लिए आने वाले कई भक्त उपवास रखते हैं। इस कारण यात्रा के दौरान उन्हें फलहार आदि की आती है। ऐसे में श्राइन बोर्ड के सभी भोजनालयों पर चौबीस घंटे फलहार की व्यवस्था की गई है। यात्री भवन मार्ग के जलपान केंद्रों पर भी सीमित फलहार ग्रहण कर सकेंगे।
मंदिरों की सजावट पूरी
भवन मार्ग के विभिन्न मंदिर बाणगंगा, चरणपादुका, आदकुवारी, भैरो घाटी व भवन आदि को विदेशी फूलों और फलाें से सजाया गया है। सभी तैयारियां पूर्ण कर दी गई हैं। साथ ही दर्शनी ड्योढ़ी और ताराकोट मार्ग के प्रवेश द्वार की सजावट का कार्य भी पूरा कर लिया गया है। दर्शन के लिए आने वाले भक्तों को इन मंदिरों में अलौकिक अहसास हो रहा है।
नवरात्र पर होटलों में 50 प्रतिशत की छूट
नवरात्र पर्व पर होटल एवं रेस्रां एसोसिऐशन ने सभी होटलों के रूम रेंट पर 50 प्रतिशत की छूट देने का निर्णय लिया है। एसोसिएशन के प्रधान राकेश वजीर ने बताया कि पहले भी कई बार नवरात्र में ऐसा किया गया है। कोविड महामारी के बीच धर्मनगरी के व्यवसाय को भी पटरी पर लाने का प्रयास किया जा रहा है। इस कारण यह फैसला लिया है।

अटका आरती में सुखविंदर करेंगे मां का गुणगान
श्री माता वैष्णो देवी भवन में नवरात्र में होने वाली अटका आरती में कई प्रसिद्ध भजन गायक हिस्सा लेंगे। पहले दिन वीरवार सुबह की आरती में सुखविंदर सिंह और शाम को लखविंदर सिंह लक्खा मां की महिमा का गुणगान करेंगे।
नवरात्र महोत्सव में आज के कार्यक्रम
- अलसुबह फव्वारा चौक से निकाली जाएगी प्रभात फेरी
- सुवह 11 बजे होगा नवरात्र महोत्सव का आगाज
-एशिया चौके से फव्वारा चौक तक निकाली जाएगी भव्य शोभायात्रा
- हायर सेकेंडरी स्कूल लगाई जाएगी प्रदर्शनी
- रात को हायर सेकेंडरी स्कूल में होंगे कार्यक्रम
यात्रियों के लिए सुझाव
- भवन में कन्या पूजन पर रोक है
- भवन में कमरों की बुकिंग अधिकतर समय फुल रहती है। यात्री दर्शन के बाद लौटने को ही प्राथमिकता दें
- आदकुवारी में दर्शन के लिए समय लग सकता है। मां के दरबार में हाजिरी लगाने के बाद ही दर्शन करें
- यात्रा का प्रथम पड़ाव कोल कंडोली के दर्शन हैं। इसके लिए तीस किलोमीटर दूर नगरोटा तक जाना होगा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed