फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Till evening only 512 people got vaccinated

शाम तक मात्र 512 लोगों को लगा टीका

विज्ञापन
Till evening only 512 people got vaccinated
उधमपुर। जिले में वैक्सीन की कमी को बुधवार को भी पूरा नहीं किया जा सका। इसी कारण हजारों लोग बिना वैक्सीन लगवाए घरों को लौट गए। जिले में वैक्सीन की कमी लगातार बढ़ती जा रही है और पांच दिन से स्वास्थ्य विभाग को वैक्सीन का नया स्टाक उपलब्घ नहीं हो पाया है। शाम तक केवल 512 लोगों को ही वैक्सीन लग सकी है। जिला अस्पताल में भी घंटों इतजार करने के बाद सैकड़ों लोग घरों को लौट गए।
विज्ञापन

जिले में कोविड वैक्सीन लगाने के लिए 55 से अधिक सेंटर बनाए गए हैं और इनमें टीमों को तैनात किया गया है। लेकिन पांच दिन से वैक्सीन की कमी के कारण सेंटरों में कर्मचारी वैक्सीन पहुंचने का इंतजार कर रहे और ज्यादातर सेंटर से लोग बिना वैक्सीन के घरों को लौट रहे हैं। बुधवार को भी सुबह से ही लोग वैक्सीन लगवाने के लिए सेंटरों में पहुंच गए थे। लेकिन वैक्सीन की कमी से लोग घंटों इंतजार करने के बाद निराश हो कर लौट गए।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में भी सुबह नौ बजे से लोग पहुंच गए थे, लेकिन अस्पताल में एक भी डोज उपलब्ध नहीं थी। लोगों का कहना है कि एक तरफ से लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए जागरूक किया जा रहा है और दूसरी तरफ सेंटर में वैक्सीन ही नहीं है। प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली समझ से परे है। शाम तक केवल 512 लोगों को वैक्सीन लगी। इनमें एक स्वास्थ्य कर्मचारी को दूसरी, दो फ्रंट लाइन वर्कर्स को दूसरी, 18 से 44 आयु वर्ग में 44 लोगों को पहली, 45 से 60 आयु वर्ग में 19 लोगों को पहली और 203 को दूसरी, तीन वरिष्ठ नागरिकों को पहली और 70 को दूसरी डोज लगाई गई है। बुधवार शाम तक स्वास्थ्य विभाग के पास केवल 100 डोज बची थी और अगर नया स्टाक नहीं पहुंचा तो वैक्सीन को बंद करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed