फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Three arrested for smuggling cattle, vehicle seized

Udhampur News: गोवंश तस्करी करते तीन गिरफ्तार, वाहन जब्त

Thu, 28 Mar 2024 03:12 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर Updated Thu, 28 Mar 2024 03:12 AM IST
विज्ञापन
Three arrested for smuggling cattle, vehicle seized
रामबन। रामबन पुलिस ने बुधवार को जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर तीन लोगों को गिरफ्तार कर तीन वाहनों को जब्त किया। इनमें अवैध रूप से 25 गोवंश को कश्मीर ले जाया जा रहा था। पुलिस सूत्रों ने बताया कि बटोत और चंद्रकोट की टीमों ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर नाका नाशरी में वाहन चेकिंग के दौरान बटोत में वाहन (जेके14एफ-4130) को जांच के िलए रोका, इसमें 9 गोवंश लदे हुए पाए गए। वाहन चालक मोहम्मद सादिक पुत्र मोहम्मद रफीक निवासी अंचा तहसील चिनैनी, उधमपुर को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पुलिस स्टेशन चंद्रकोट की टीम ने गोवंश तस्करी की दो कोशिशों को विफल कर दिया। टीमों ने (जेके20ए-2822) और (जेके21ए 8257) वाहनों को रोका। जांच के दौरान दोनों वाहनों के अंदर 16 गोवंश लदे हुए पाए गए। उन्होंने कहा कि दो व्यक्तियों मोहम्मद अशरफ पुत्र मोहम्मद यूसुफ निवासी नागनी, तहसील देवसर जिला कुलगाम और इशफाक अहमद पुत्र अब्दुल खालिक, निवासी केशवान, कोकेरनाग जिला अनंतनाग को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस स्टेशन बटोत में केस दर्ज किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed