फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   thif

शहर के बाड़या मोहल्ले में हुआ चोरी का प्रयास

विज्ञापन
thif
उधमपुर। शहर के बाड़या मोहल्ले में वीरवार देर रात को चोरों ने तीन दुकानों के ताले तोड़ कर चोरी का प्रयास किया। इससे पहले की चोर चोरी की वारदात को अंजाम देते स्थानीय निवासियों का इसका पता चला गया और शोर मचाना शुरू कर दिया। लोगों की आवाज सुनने के बाद चोर मौके से फरार हो गए। शहरवासियों का कहना है कि एक बार फिर से चोरों ने दुकानों को निशाना बनाना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार वीरवार रात करीब दो बजे चोरों ने तीन दुकानों के ताले तोड़े और अंदर जाने का प्रयास कर ही रहे थे कि अचानक दुकान के साथ रहने वाले एक परिवार को ताले तोड़ने की आवाज सुनाई दे दी। उन्होंने जब बाहर झांक कर देखा तो कुछ लोगों को ताले तोड़ते हुए पाया। यह सब देखते ही व्यक्ति ने शोर मचाना शुरू कर दिया। इसके बाद काफी संख्या में लोग घरों से बाहर निकल आए और लोगों को पता चलते ही चोर मौके से फरार हो गए। समय रहते लोगों को इसका पता चल गया और दुकानदारों का नुकसान होने से बच गया। अगर समय पर इसका पता नहीं चलता तो चोर लाखों की नकदी और सामान पर हाथ साफ कर जाते।
विज्ञापन

वहीं चोरी के प्रयास की सूचना मिलने के बाद शहरवासियों का कहना था कि कोरोना संकट में चोरों ने अपनी मौजूदगी का एहसास करवा दिया है। कोरोना संक्रमण से पहले चोरों ने शहर के अंदर कई दुकानों को अपना निशाना बनाया है और आज तक इन चोरों का पता नहीं चला गया है। वहीं मार्च के बाद शहर के चोरी के मामले कम हो गए थे। लेकिन एक साथ तीन दुकानों के ताले टूटने के बाद चोरों ने फिर से चोरी की वारदातों को अंजाम देना शुरू कर दिया है। पुलिस इनको पकड़ने को लेकर विशेष तौर पर प्रयास करना चाहिए। वहीं बाड़या में चोरी की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed