{"_id":"62a4ddf04ba40040997a1ebf","slug":"thief-udhampur-news-jmu261722458","type":"story","status":"publish","title_hn":"सियुना गांव में चोरों ने छह कारों के शीशे तोड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सियुना गांव में चोरों ने छह कारों के शीशे तोड़े
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। जिले के सियुना ब्लॉक में शुक्रवार देर रात रोड पर खड़ीं छह कारों के शीशे तोड़कर चोरी का प्रयास किया गया है। इस दौरान एक गाड़ी को धकेल कर चोर एक किमी तक ले गए। हालांकि, उसे वहीं छोड़ कर उन्हें जाना पड़ा। अब स्थानीय लोग दोषियों का पता लगाने की गुहार लगा रहे हैं।
स्थानीय लोगों ने बताया कि पूरी पंचायत के अधिकतर लोग गांव के इसी रोड पर अपनी गाड़ियां खड़ी करते हैं। लेकिन, शुक्र वार रात किसी ने चोरी के इरादे से यहां खड़ीं छह गाड़ियों के शीशे तोड़े और गाड़ियों के अंदर छानबीन की। इससे पूरे गांव के लोगों में घरों में भी चोरी होने का डर पैदा हो गया है।
इस संबंध में स्थानीय निवासी सुभाष चंद्र ने कहा कि बीती रात किसी ने रोड पर खड़ी छह गाड़ियों के शीशे तोड़ डाले। एक गाड़ी को चुराने का प्रयास किया गया, जिसे करीब एक किलोमीटर धकेल कर ले गए। लेकिन, बाद में उसे वहीं छोड़कर लोग भाग गए। वहीं, बीडीसी अध्यक्ष सुभाष चंद्र ने कहा कि इससे पहले भी गांव में वाहन चोरी हुए हैं। लेकिन, पुलिस उनका आज तक पता नहीं लगा पाई है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि शुक्रवार रात फिर से किसी ने न जाने किस मंशा से छह गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए हैं। गांव के लोग रोज रात को इसी जगह पर अपनी गाड़ियां खड़ी करते हैं। इस तरह की वारदात काफी चिंताजनक हैं। पुलिस को इस बारे सूचित किया गया है, और मांग की गई है कि जो भी लोग इस तरह की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं, उनकी जल्द धरपकड़ की जाए। क्षेत्र के सरपंच प्रदीप कुमार ने कहा कि शरारती लोगों के हौसले काफी बुलंद हो गए हैं। आए दिन इस तरह की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। प्रशासन इन आरोपियों का पता लगाए, और इन्हें सख्त सजा दे।