फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   There were many jams on the highway as soon as they left small vehicles on both sides.

दोनों तरफ से छोटे वाहन छोड़ते ही हाईवे पर कई लगा जाम

विज्ञापन
There were many jams on the highway as soon as they left small vehicles on both sides.
उधमपुर/रामबन। राजमार्ग खुलने के बाद भी शनिवार को दूसरे दिन भी यातायात प्रभावित रहा। रामबन और उधमपुर के विभिन्न हिस्सों में सुबह से शाम तक जाम की स्थिति बनी। वहीं, उधमपुर में रोके गए ट्रकों को दूसरे दिन भी घाटी जाने की अनुमति नहीं मिली। इस कारण चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इसके साथ ही सामान के खराब होने का खतरा भी बढ़ने लगा है।
विज्ञापन

शुक्रवार को राजमार्ग को मरम्मत के कार्य के चलते बंद किया गया था। उधमपुर से चिनैनी के बीच जब मरम्मत का कार्य चल रहा था तो अचानक ही बड़ी पस्सी गिरने पर राजमार्ग पूरी तरह से बंद हो गया था और इससे डोडा, भद्रवाह, किश्तवाड़, रामबन, चिनैनी जाने वाले वाहनों की आवाजाही भी बंद हो गई थी। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। राजमार्ग के मरम्म्मत का कार्य कर रही कंपनी ने शुक्रवार रात को ही राजमार्ग को खोलने में कामयाबी हासिल कर ली थी। शनिवार सुबह पुलिस ने दोनों तरफ से केवल छोटे वाहनों को चलने की अनुमति दी। जब हजारों की संख्या में छोटे वाहन राजमार्ग पर चलना शुरू हो गए तो उधमपुर व रामबन में जाम की स्थिति बन गई और इससे स्थानीय निवासियों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

वहीं, जाम की परेशानी को देखते हुए पुलिस ने ट्रकों को दूसरे दिन भी घाटी की तरफ जाने की अनुमति नहीं दी, इससे चालक दिन भर परेशान रहे। चालकों का कहना है कि जब भी राजमार्ग बंद होता है तो उसके बाद ट्रकों के लिए कई तरह के प्रतिबंध लगा दिए जाते हैं। सुविधाएं न मिलने के कारण उनको दिन भर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उम्मीद है कि पुलिस रविवार सुबह उनको घाटी जाने की अनुमति प्रदान करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed