फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   The woman was tired of illness life, Suicide

बीमारी से तंग आकर महिला ने जान दी

Mon, 13 Apr 2015 10:57 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो, उधमपुर
अमर उजाला/ब्यूरो, उधमपुर Updated Mon, 13 Apr 2015 10:57 AM IST
विज्ञापन
The woman was tired of illness life, Suicide

बीमारी से तंग आकर एक महिला ने जुगानू नाले पर बने पुल से छलांग लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक महिला रेखा देवी (35) सुनैल से जुगानू अपनी बहन के घर आई थी।

विज्ञापन


रविवार की सुबह वह बहन के घर से वापस अपनी ससुराल जा रही थी तभी उसने पुल पर पहुंचते ही छलांग लगा दी। आसपास खड़े लोगों ने महिला को छलांग लगाते हुए देखा और पुलिस को इसकी सूचना दी।
विज्ञापन


चौकी प्रभारी पूरब सिंह मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया, लेकिन महिला का कोई पता नहीं चल सका। पुलिस ने नौ पैरा बटालियन का सहयोग लिया। कैप्टन केएम त्रिपाठी ने बचाव टीम के साथ मौके पर पहुंचे ओर दोपहर बाद महिला के शव को बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुल पर ही महिला की चादर और चप्पलें भी मिली। इससे उसकी पहचान की गई। सूचना मिलते ही उसका ससुर और देवर भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने उसकी पहचान की। ससुर ठाकुर दास और देवर यशपाल के अनुसार महिला का पति कुलदीप कुमार टैंकर ड्राइवर है।


वह घर से बाहर है। कई माह से महिला को ब्रेन ट्यूमर था। उसका चंडीगढ़ में इलाज भी कराया गया। उसकी मानसिक हालत ठीक नहीं थी। वह घर से बहन के घर गई थी।

उसकी बहन ने भी बताया कि जो चप्पल और चादर बरामद की गई है, वह रेखा देवी की है। रेखा की पांच साल की बेटी प्रियंका और तीन साल के बेटे रिंकू को अभी मौत की सूचना नहीं दी गई है। यशपाल के पहुंचने का इंतजार किया जा रहा है। पुलिस ने भी मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed