फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   The scorching heat troubled the whole day

झुलसा देने वाली गर्मी ने दिनभर किया परेशान

विज्ञापन
The scorching heat troubled the whole day
उधमपुर। मौसम साफ होने के बाद झुलसा देने वाली गर्मी का प्रकोप फिर से बढ़ गया है। रविवार को सुबह से शाम तक गर्मी ने परेशान किया। गर्मी से बचने के लिए लोग दिन भर एसी, कूलर और पंखे लगाकर बैठे रहे। शाम को सूरज ढलने पर गर्मी से थोड़ी राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि शनिवार को शाम के समय शहर व ग्रामीण इलाकों में बारिश होने पर लोगों को गर्मी से राहत मिली थी। इसी के चलते रात के समय तापमान में गिरावट रही। लेकिन रविवार को मौसम के साफ होने के बाद गर्मी का प्रकोप फिर से बढ़ गया। सुबह से ही सूर्य देवता ने आसमान से आग बरसाना शुरू कर दिया था। इसके बाद धूप तेज होती चली गई और गर्मी का प्रकोप भी बढ़ता चला गया। दोपहर के समय इतनी तेज धूप थी कि कुछ समय के लिए बाहर निकलना मुश्किल था।
विज्ञापन

दिन भर गर्मी ने परेशान किया। शाम के समय सूर्य देव के ढलने पर गर्मी से थोड़ी राहत मिली और शहरवासियों ने घरों से बाहर निकल कर समय व्यतीत किया। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है। तेज हवा चलने के साथ हल्की बारिश हो सकती है और इससे तापमान में गिरावट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed