फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   The pregnant woman had been waiting for the ambulance on a stretcher

घंटों स्ट्रेचर पर बैठी रही गर्भवती महिला

Sun, 04 Jan 2015 01:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उध्ामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, उध्ामपुर Updated Sun, 04 Jan 2015 01:24 PM IST
विज्ञापन
The pregnant woman had been waiting for the ambulance on a stretcher

जिला अस्पताल में गर्भवती महिलाओं के उपचार में लापरवाही के मामले दिन ब दिन बढ़ते जा रहे हैं। शनिवार को हालत में सुधार नहीं होने पर डाक्टर ने गर्भवती महिला को जीएमसी रेफर किया।

विज्ञापन


लेकिन महिला को एंबुलेंस की सुविधा के लिए घंटों अस्पताल के बाहर स्ट्रेचर पर बैठकर इंतजार करना पड़ा। अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही की खबर जब मीडिया तक पहुंची तो अस्पताल प्रशासन ने आनन-फानन में एंबुलेंस की व्यवस्था कर महिला को जीएससी रवाना किया।
विज्ञापन


गर्भवती पिंकी शर्मा ने बताया कि हालत में सुधार नहीं होने पर शुक्रवार को उसे पंचैरी से जिला अस्पताल रेफर किया गया था। जिला अस्पताल में भी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ तो शनिवार की सुबह दस बजे उसे डाक्टर ने जीएमसी रेफर कर दिया। दस बजे से उसके परिवार के सदस्य एंबुलेंस के लिए भटकते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक एंबुलेंस आई और उसे स्ट्रेचर पर लिटाकर बाहर लाया गया। पहले उसे एंबुलेंस में बिठाया और फिर दूसरी एंबुलेंस में लाने की बात कहकर नीचे उतार दिया गया। तब से वह अपने परिवार के साथ दूसरी एंबुलेंस के आने का इंतजार करती रही। मीडिया कर्मियों के मौके  पहुंचने पर अस्पताल प्रशासन ने फौरन एंबुलेंस को मौके पर भेजकर महिला को जीएमसी भेजा।

सुधर नहीं रहा है अस्पताल प्रशासन
वहीं अस्पताल में मौजूद मरीजों के तीमारदारों ने बताया कि आए दिन जिला अस्पताल में इस तरह की लापरवाही के मामले सामने आते हैं। पिछले दिनों भी अस्पताल प्रशासन की लापरवाही के कारण जच्चा-बच्चा की मौत हो गई थी।


इसके बावजूद अस्पताल प्रशासन अपनी गलतियों में सुधार नहीं कर रहा है और इसका खामियाजा लोगों को इसी तरह से भुगतना पड़ रहा है।

मेरे पास इसकी कोई जानकारी नहीं पहुंची, लेकिन इस मामले को गंभीरता से लेकर जानकारी हासिल करेंगे। सोमवार को बैठक में भी इस पर बात की जाएगी। जो भी दोषी होगा, उस पर कार्रवाई भी होगी।
-डॉ. अरुण शर्मा, सीएमओ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed