{"_id":"57659ad54f1c1b1d5211b682","slug":"the-police-department-s-initiative-to-make-smart","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस महकमे को स्मार्ट बनाने की पहल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस महकमे को स्मार्ट बनाने की पहल
ब्यूरो/अमर उजाला, उधमपुर
Updated Sun, 19 Jun 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
police
- फोटो : amar ujala
शेरे कश्मीर पुलिस एकेडमी में डीएसपी और एसपी रैंक के अधिकारियों के लिय तीन दिवसीय वर्टिकल इंट्रैक्शन कोर्स का आयोजन किया गया। कोर्स का आयोजन एकेडमी के निदेशक आईजी राजेश कुमार की देखरेख में हुआ।
विज्ञापन
कोर्स में पुलिस अधिकारियों को स्मार्ट पुलिसिंग के बारे में बताया गया। कोर्स का उद्घाटन आईपीएस एडीजीपी ट्रेनिंग नवीन अग्रवाल द्वारा किया गया। इस अवसर पर कोर्स में भाग ले रहे 22 पुलिस अधिकारियों को स्मार्ट पुलिसिंग के बारे में बताया गया।
विज्ञापन
स्पेशल डीजी कोआर्डिनेशन एसके मिश्रा ने कहा कि स्मार्ट पुलिसिंग का अर्थ है संवेदनशीलता, आधुनिकता, सतर्कता, भरोसेमंद और प्रशिक्षित पुलिस। उन्होंने कहा कि पुलिस को लोगों के साथ काम करते हुए इन पांच बातों का खास ख्याल रखना चाहिए। इस अवसर पर पुलिस और अन्य वक्ताओं ने स्मार्ट पुलिसिंग विषय पर अपने विचार प्रकट किए गए।
विज्ञापन