फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   The performance on the road

सड़क की खस्ता हालत पर संगूरवासियों ने किया प्रदर्शन

Mon, 01 Feb 2016 01:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उधमपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, उधमपुर Updated Mon, 01 Feb 2016 01:03 AM IST
विज्ञापन
The performance on the road

संगूर पंचायत के लोगों ने सड़क की खस्ता हालत पर एमईएस विभाग के विरोध में रविवार को जमकर नारेबाजी की। लोग विभाग द्वारा सड़क के काम में हो रही देरी से परेशान हैं। चार साल से संगूर से रेलवे स्टेशन तक की सड़क की मरम्मत का काम अधर में लटका पड़ा है।

विज्ञापन


करीब चार साल पहले एमईएस विभाग द्वारा संगूर से रेलवे स्टेशन जाने वाली सड़क पर पानी की पाइप बिछाने का काम शुरू किया गया। पाइप डालने के बाद सड़क को जस का तस छोड़ दिया गया। पूरी सड़क को खोदने के बाद कई महीनों तक सड़क की सुध तक नहीं ली गई।
विज्ञापन


लोगों के बार-बार विरोध करने के बाद सड़क का काम फिर से शुरू किया गया। सड़क की मरम्मत का काम धीमी रफ्तार से होने के कारण आए दिन लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। सरपंच पवन गुप्ता ने कहा कि कई वर्षों से एमईएस विभाग अपनी दादागिरी से पंचायत के लोगों को दबाता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभाग आए दिन प्रशासनिक आदेशों की अनदेखी कर रहा है। जब सड़क की मरम्मत का काम शुरू हुआ तो केवल छह महीनों में काम पूरा काने की बात कही गई। पर अब चार साल गुजर जाने के द भी सड़क का काम पूरा नहीं किया गया। हाजी गुलाम रसूल ने कहा कि पिछले दिनों एमईएस विभाग द्वारा पाइपें ठीक करने के लिए बाकी बची सड़क को भी खोदा गया।


पाइपों की मरम्मत तो हो गई, पर सड़क के गड्ढों को नहीं भरा गया। इससे थोड़ी बारिश में सड़क पर कीचड़ फैल जाता है। फिसलन में हादसे का खतरा रहता है। लोगों ने एमईएस विभाग को चेतावनी दी कि अगर जल्द सड़क की मरम्मत का काम पूरा नहीं हुआ तो विभाग के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। इस अवसर पर कृष्ण सिंह, केवल कृष्ण, कैलाश बाबा, काकू राम आदि उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed