{"_id":"12e8b59ced96952a7cd9ab79d9c979db","slug":"the-old-woman-brutally-murdered-by-young-man-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वृद्धा को पहले चाकू से गोदा फिर थिनर से जलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वृद्धा को पहले चाकू से गोदा फिर थिनर से जलाया
ब्यूरो/अमर उजाला, उध्ामपुर
Updated Tue, 24 Mar 2015 01:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोपड़ा शाप गढ़ी में एक युवक ने अपनी रिश्तेदार वृद्ध महिला की निर्ममतापूर्वक हत्या कर दी। उसने अपने चाचा की सास को पहले चाकू से गोद डाला फिर उस पर थिनर फेंक दिया, जिससे वह बुरी तरह झुलस गई।
विज्ञापन
वारदात के बाद हमलावर युवक ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। हालांकि पुलिस ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है। आरोपी का पिता पुलिस की सीआईडी विंग में हेड कांस्टेबल बताया जाता है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक तौसिफ मुन्ना (19) सोमवार को आनन-फानन में साथ ही अपने चाचा के घर की छत पर गया। वहां रहमता बेगम (65) आराम कर रही थी। घर में कोई और सदस्य मौजूद नहीं था।
विज्ञापन
इसलिए मौका देखकर उसने चाकू से रहमता पर वार कर दिए और फिर थिनर उड़ेल दिया। थिनर फेंकने के कारण महिला 80 फीसदी झुलस गई। पुलिस के अनुसार आरोेपी तौसिफ को हिरासत में ले लिया गया है।
मृतका मूल रूप से किश्तवाड़ के सकोता की निवासी थी। वह चोपड़ा शाप में अपनी बेटी से मिलने आई थी। कुछ दिन से वह यहीं ठहरी हुई थी। महिला की बेटी आरोपी की चाची लगती है।
पुलिस के अनुसार हमले के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस महिला को लेकर अस्पताल पहुंची। लेकिन कुछ देर इलाज के बाद ही उसने दम तोड़ दिया।
जादू-टोना के शक पर की हत्या
आरोपी तौसिफ ने बताया उसकी बहन की नौ फरवरी को रहस्यमय परिस्थितियों में गुरदासपुर में मौत हो गई थी। वह गुरदासपुर में बीबीए की शिक्षा लेने गई थी। उसे शक हुआ कि रहमता बेगम जादू टोना करती है।
इसलिए बहन की मौत हुई। इसके चलते बहन की मौत के चालीस दिन बाद तौसिफ ने रहमता की हत्या करने की योजना बना ली थी। मन में ठान ली थी कि चालीस दिन पूरा होने के पांच दिन बाद वह घटना को अंजाम देगा।
पहले महिला के झुलसने की सूचना मिली थी। आरोपी के खिलाफ हत्या और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। घटनास्थल से चाकू भी बरामद कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
-मोहन लाल कैथ, एसपी, उधमपुर