{"_id":"67d5e3515be417ccdf0dd83d","slug":"the-final-match-between-the-two-teams-of-ramnagar-today-udhampur-news-c-202-1-udh1002-121365-2025-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: रामनगर की दोनों टीमों के बीच फाइनल मुकाबला आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: रामनगर की दोनों टीमों के बीच फाइनल मुकाबला आज
Sun, 16 Mar 2025 02:00 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
Updated Sun, 16 Mar 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
रामनगर। कस्बे में करवाई जा रही पंद्रह दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला रामनगर की दोनों टीमों के बीच रविवार दोपहर 12 बजे शुरू होगा। अगर बारिश बंद नहीं हुई मुकाबले को रद्द भी किया जाएगा।
यह बात रामनगर अथॉरिटी के सदस्य एडवोकेट अनूप सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि राजाराम सिंह मैदान में क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन रामनगर अथॉरिटी और लोगों के सहयोग से किया गया था। इस प्रतियोगिता में रामनगर, जम्मू, कठुआ, अखनूर, रामबन, उधमपुर अन्य इलाकों से 16 टीमों ने भाग लिया था, जिसमें अंतिम मुकाबले के लिए रामनगर की दोनों टीमें रामनगर क्रिकेट क्लब और शिवा क्रिकेट क्लब फाइनल मुकाबले में पहुंची हैं। फाइनल मैच जीतने वाली टीम को रामनगर अथॉरिटी की ओर से एक लाख और उपविजेता को पचास हजार रुपये की राशि दी जाएगी।
साथ ही स्मृति चिह्न देखकर सम्मानित भी किया जाएगा। उन्होंने रामनगर कस्बे और ग्रामीणों से बढ़ चढ़कर पहुंचने की अपील की है। संवाद