फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Ten years later, has not completed construction of ten buildings

दस वर्ष बाद भी पूरा नहीं हुआ दस इमारतों का निर्माण कार्य

Sun, 26 Feb 2017 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उधमपुर
अमर उजाला ब्यूरो, उधमपुर Updated Sun, 26 Feb 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
Ten years later, has not completed construction of ten buildings
अवैध निर्माण की ‘सीलिंग’

स्वास्थ्य विभाग की दस इमारतों का निर्माण कार्य दस वर्ष बाद भी पूरा नहीं हो पाया है। पीडब्ल्यूडी विभाग आज तक इस काम को पूरा करने में नाकाम रहा है। अपनी इमारतें नहीं होने के कारण स्वास्थ्य विभाग की परेशानी दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है और विभाग किराए की इमारतों से अपना काम चला

विज्ञापन

रहा है।  जिले की करीब छह लाख की आबादी को स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करने की जिम्मेदारी संभालने वाले स्वास्थ्य विभाग के पा इमारतों की कमी है।

अपनी इमारत की सुविधा नहीं होने के कारण विभाग परेशानियों से जूझ रहा है। जिले में काफी संख्या में स्वास्थ्य केंद्र किराए की इमारत में चल रहे हैं। जहां हर रोजाना मरीज व स्वास्थ्य विभाग का स्टाफ समस्याओं का सामना कर रहा है। कुछ पीएचसी, सब सेंटर व एलोपैथिक डिस्पेंसरी क्षतिग्रस्त इमारतों में चल रही हैं। पुरानी इमारतें कभी भी हादसों को न्योता दे सकती हैं।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार 2007-08 में स्वास्थ्य विभाग ने 44 इमारतों के निर्माण कार्य की जिम्मेदारी पीडब्ल्यूडी को सौंपी थी। इसके लिए फंड भी पूरे उपलब्ध करवाए गए थे। पीडब्ल्यूडी को इन इमारतों का निर्माण कार्य 2011 में पूरा करके देना था। लेकिन एक भी इमारत का निर्माण कार्य समय पूरा नहीं किया गया। दस वर्ष के दौरान पीडब्ल्यूडी ने 34 इमारतों का निर्माण पूरा कर लिया है, लेकिन दस इमारतों का निर्माण आज तक चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग इनके पूरा होने का इंतजार कर रहा है। पीडब्लयूडी के पास ज्यादातर पीएचसी की इमारतों का काम पूरा करना बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनके निर्माण कार्य पूरा करने को लेकर जल्द पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों के साथ चर्चा की जाएगी।  जल्द से जल्द दस इमारतों का निर्माण कार्य
पूरा करके विभाग को सौंपने को कहा जाएगा।
-डॉ. चंद्रप्रकाश, सीएमओ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed