फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Temples of City Ready For Navratra

Udhampur News: सजने लगे शहर के मंदिर, नवरात्र की तैयारियां जारी

विज्ञापन
Temples of City Ready For Navratra
उधमपुर। नवरात्र को लेकर शहर के काली माता मंदिर में रंग रोगन का काम करते कारीगर: संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उधमपुर। चैत्र नवरात्र 30 मार्च से शुरू हो रहे हैं। शहर और आसपास के इलाकों में माता रानी के मंदिरों में साज-सजावट का काम शुरू हो गया है। रंग-रोगन, साफ-सफाई के साथ रंग बिरंगे फूलों और लाइटों से सजावट की जा रही है।
कई स्थानों पर लोग नवरात्र के दौरान निकाली जाने वाली छड़ी यात्रा की तैयारियों में जुटे हुए हैं। शहर के शारदा माता मंदिर, शीतला माता मंदिर, टी मोड़ काली माता मंदिर में सजावट का काम भी अंतिम चरण में चल रहा है और जागरण व भंडारे की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। चैत्र नवरात्र में शहर का रंग हर बार अनोखा होता है। काली माता मंदिर को भी विशेष तौर पर सजाया जा रहा है। पहले नवरात्र पर देविका नदी के तट पर स्थित प्राचीन जल कुंडों पर भी सुबह से ही स्नान व पूजा-अर्चना के लिए भीड़ जुटेगी। स्नान के बाद श्रद्धालु माता रानी के मंदिरों में पहुंच कर माथा टेकेंगे।
विज्ञापन

इसके अलावा मराह्ड़ा माता मंदिर, मोहमाया मंदिर, शारदा माता मंदिर, पिंगला माता मंदिर इत्यादि ग्रामीण इलाकों में स्थित माता रानी के मंदिरों को भी विशेष तौर पर सजाया जा रहा है। प्रशासन की तरफ से भी नवरात्र को लेकर सभी संबंधित विभागों को भी बिजली, पानी, स्वच्छता, चिकित्सा और सुरक्षा इत्यादि को लेकर कड़े इंतजाम करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ बाजारों में भी नवरात्र के आगमन पर पूजन व व्रत सामग्री की भी बिक्री तेज हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed