फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Swachh Bharat Abhiyan

लोगों को सफाई रखने की हिदायत दे रहा स्वास्थ्य विभाग, खुद नहीं कर रहा अमल

विज्ञापन
Swachh Bharat Abhiyan
उधमपुर: जिला अस्पताल के पार्क में फैली गंदगी और टूटी खुली टंकी में जमा कीचड़ व प्लास्टिक का कचरा - फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। गर्मियां शुरू होते ही स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को मच्छरों से बचने के लिए सतर्क रहने की हिदायत दी जा रही है। इसके लिए बताया जा रहा है कि आसपास सफाई रखें, और पानी जमा न होने दें। लेकिन, इन हिदायतों पर विभाग खुद अमल नहीं कर रहा है। जिला अस्पताल के पार्क में कचरा फैला पड़ा है, और पानी की निकासी का कोई इंतजाम ही नहीं है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के पार्क में उचित सफाई व्यवस्था न होने के कारण कचरे के ढेर लगे हैं। जगह-जगह प्लास्टिक के लिफाफे, खाली बोतलें, डिस्पोजल, बच्चों के इस्तेमाल किए गए डायपर्स, कागज व अन्य कचरा फैला हुआ है। इसके अतिरिक्त पार्क की सिंचाई के लिए बनी पानी की टंकी भी टूटी हुई है। वह भी प्लास्टिक के कचरे और कीचड़ से भरी पड़ी हैं। ये सभी कारक मच्छरों को पनपने में सह देने और पार्क में आने वाले लोगों के लिए डेंगू, चिकुनगुनिया और मलेरिया जैसी मच्छरजनित बीमारियों के लिए काफी हैं।
विज्ञापन

इस तरफ न तो अस्पताल प्रशासन का ध्यान है, और न ही सफाई कर्मचारी अपनी जिम्मेदारी समझ रहे हैं। जिला अस्पताल में शहर समेत दूरदराज से लोग उपचार के लिए आते हैं। इस दौरान मरीजों के साथ आए तीमारदार पार्क में विश्राम और खाना पीना करते हैं। ऐसे में कचरा फैलना आम बात है। लेकिन, इसकी सफाई पर को ध्यान नहीं दे रहा है। इस कारण लोगों को भारी परेशानियां उठानी पड़ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्क में बैठे सोनू, राजकुमार, शालू, आदि ने बताया कि वे पार्क में बैठकर डॉक्टर की सलाह पर करवाई जांच की रिपोर्ट आने का इंतजार कर रहे थे। लेकिन, कुछ ही देर में मच्छरों ने उनकी बुरी हालत कर दी। पार्क में फैली गंदगी व पानी के रिसाव के कारण पार्क में काफी मच्छर और दुर्गंध पैदा हो गई है। अस्पताल प्रशासन को इस पर ध्यान देना चाहिए।

उधमपुर: जिला अस्पताल के पार्क में फैली गंदगी और टूटी खुली टंकी में जमा कीचड़ व प्लास्टिक का कचरा

उधमपुर: जिला अस्पताल के पार्क में फैली गंदगी और टूटी खुली टंकी में जमा कीचड़ व प्लास्टिक का कचरा- फोटो : UDHAMPUR

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed