{"_id":"62001496539a38770f2ee86c","slug":"swachh-bharat-abhiyan-udhampur-news-jmu253315543","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्कों में सफाई कर स्वच्छता का दिया संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उधमपुर: मानव उत्थान सेवा समिति द्वारा जिला अस्पताल के पार्क में चलाया गया सफाई अभियान.
- फोटो : UDHAMPUR
Link Copied
उधमपुर। मानव उत्थान सेवा समिति ने रविवार को शहर के पार्कों में सफाई अभियान चलाकर स्वच्छता का संदेश दिया। सतपाल महाराज की शिष्या व मां राजराजेश्वरी आश्रम प्रभारी महात्मा समता बाई के दिशा-निर्देश में चले सफाई अभियान में स्वयं सेवकों ने पहले जिला अस्पताल में स्थित श्री हंस पार्क में फिर वीनस चौक में सफाई की।
विज्ञापन
जिला अस्पताल में स्थित पार्क में सफाई अभियान की शुरुआत सुबह करीब नौ बजे की गई। पार्क में पड़ा कूड़ा-कचरा, प्लास्टिक आदि को हटाया गया। पेड़ों की फालतू टहनियों और झाड़ियों को काटा गया। इसके बाद स्वयं सेवकों ने वार्ड नंबर-14 के तहत वीनस चौक में बने पार्क की तरफ प्रस्थान किया और वहां लगे पौधों की गुड़ाई की गई। सफाई अभियान में वार्ड नंबर-14 की पार्षद नेहा वर्मा ने भी हिस्सा लिया। उन्होंने इस अभियान की प्रशंसा की। वहीं मानव उत्थान सेवा समिति के सेवादल सदस्यों का कहना था कि सेवा समिति का एकमात्र उद्देश्य आत्मज्ञान का प्रचार-प्रसार करना और समाज सेवा के क्षेत्र में विभिन्न सेवा कार्य करना है। उन्होंने कहा कि समिति से जुड़े जिले के समर्पित सदस्य और मानव सेवा दल के स्वयं सेवक समाज सेवा में भाग लेकर लोगों को मानव मात्र की सेवा करने की प्रेरणा देते हैं। इस अवसर पर हरि चंद, सेवानिवृत्त कैप्टन एनआर कुडियाल, प्रशोत्तम सिंह, सेवा निवृत्त कैप्टन डीएस पठानिया, वेद प्रकाश, बलदेव चंद, रंजीत सिंह, सतीश कुमार, मानिक, ललिता देवी, भोली देवी, रेनू देवी, अंजली शर्मा, मक्खनी देवी, सुनीता देवी, विद्या देवी व राज कुमारी आदि रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।