{"_id":"646a5a864feb2651d30b60e6","slug":"swach-bharat-sandesh-udhampur-news-c-10-1-121132-2023-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: देविका नदी पर चलाया सफाई अभियान, दिया स्वच्छ भारत का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: देविका नदी पर चलाया सफाई अभियान, दिया स्वच्छ भारत का संदेश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। भाजपा की तरफ से रविवार को देविका नदी में सफाई अभियान चलाया गया। इसमें भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने शहरवासियों को स्वच्छ भारत अभियान का संदेश देकर जागरूक किया। इस अवसर पर भाजपा के स्वच्छ भारत अभियान के संयोजक दिलबहादुर सिंह और पूर्व विधायक बलवंत सिंह मनकोटिया विशेष तौर पर मौजूद थे।
सुबह करीब दस बजे सफाई अभियान की शुरूआत की गई। नेताओं व कार्यकर्ताओं ने नदी के अंदर से गंदगी निकाल कर साफ की। इस मौके पर दिलबहादुर ने कहा कि हमें कभी भी गंदगी नहीं फैलानी है। हमेशा कूड़े को डस्टबिन में जमा करना है। अपने आसपास सफाई रखकर हम वातावरण को भी स्वच्छ रख सकते हैं। मनकोटिया ने कहा कि पूरे देश में मोदी सरकार की तरफ से स्वच्छता अभियान चलाया गया है और इसी के अंतर्गत आज देविका में भी स्वच्छता अभियान चलाया गया है। देविका में लोगों का हजारों की संख्या में हर दिन आना जाना लगा रहता है लेकिन इसी बीच कई बार हम छोटी-छोटी चीजों की तरफ ध्यान नहीं देते हैं और कूड़े को देविका नदी में डाल कर प्रदूषित करते हैं।
उन्होंने कहा कि देविका को स्वच्छ रखने के लिए हम जल्द ही अपने सभी साथियों के साथ बैठक कर चर्चा भी करेंगे और इसको लेकर और काम किया जाएगा। इस मौके पर सह संयोजक टीके शर्मा, मूलराज, अनिल सिंह रकवाल, सुभाष सिंह, जोगिंदर सिंह, सुशील कुमार, शेखर रैणा, दर्शन कोतवाल, गगन शर्मा, आकाश दीप, स्वतंत्र सिंह, मधुसूदन, शेखर रैना, कृष्णा, रजिंदर सिंह व अन्य मौजूद थे।