फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   susma swaraj

भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुषमा स्वराज को दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
susma swaraj
उधमपुर। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बैठक कर वरिष्ठ नेता व पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के निधन पर शोक जताया। प्रदेश उपाध्यक्ष पवन खजुरिया ने कहा कि सुषमा मुखर वक्ता होने के साथ ही राष्ट्रवादी नेता थीं। उनकी गिनती राष्ट्रीय नेताओं में तो की ही जाती थी लेकिन उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी कई ऐसे काम किए जिसके लिए उनको विदेशों में भी सराहना मिली। उन्होंने हजारों भारतीयों को खाड़ी युद्ध के दौरान सुरक्षित भारत पहुंचाया । इसके अतिरिक्त मानवीय संवेदना को देखते हुए कई पड़ोसी देशों के बीमार मरीजों का इलाज भारत में करवाया, जिसमें बंगलादेश व पाकिस्तान के लोग भी शामिल हैं। जिला प्रधान राकेश गुप्ता ने कहा कि सुषमा स्वराज एक ऐसी नेता थीं जिनको विपक्षी दलों के नेता भी सम्मान देते थे। वह अपनी कार्यकुशलता के लिए जानी जाती थीं। उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि उनकी याद में आठ अगस्त को सुबह ग्यारह बजे भाजपा कार्यालय में एक शोक सभा आयोजित की जाएगी। वरिष्ठ नेता सोमराज खजुरिया ने कहा कि सुषमा स्वराज का आकस्मिक निधन देश के लिए ऐसी क्षति है जिसे पूरा नहीं किया जा सकता। बैठक में वरिष्ठ नेता सोमनाथ ठंडा, संजय वर्मा, राहुल गुप्ता, सुरमचंद्र, राजकुमार, भारत भूषण, विकास गुप्ता मौजूद रहे। उधर पूर्व विधायक पवन गुप्ता ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि सुषमा के निधन से न केवल भाजपा बल्कि पूरे देश ने एक मिलनसार, हमदर्द, कर्मठ, अत्यंत शिष्टाचारी तथा देश के लिए समर्पित नेत्री को खो दिया है। उन्होंने कहा कि विदेश मंत्री के कार्यकाल में सुषमा स्वराज ने सभी देशों के साथ अच्छे संबंध स्थापित किए तथा दूसरे देशों में रहने वाले भारतीयों को जब भी कभी कोई समस्या उत्पन्न हुई तो उन्होंने संज्ञान लेते हुए निजी रूप से उन मामलों में हस्तक्षेप कर उनकी समस्याओं का समाधान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed