{"_id":"6830c1f1ac77fe5c9007a856","slug":"survey-complete-regarding-road-construction-udhampur-news-c-202-1-udh1007-123474-2025-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: सर्वे का काम पूरा, नॉमन से दुआरी मोड़ा वाया किथर तक सड़क निर्माण जल्द शुरू होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: सर्वे का काम पूरा, नॉमन से दुआरी मोड़ा वाया किथर तक सड़क निर्माण जल्द शुरू होगा
विज्ञापन
नॉमन से दुुआरी मोड़ा को जाने वाला पहाड़ी मार्ग।
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। ब्लॉक नरसू में नॉमन से दुआरी मोड़ा वाया किथर 10 किलोमीटर तक सड़क का निर्माण जल्द शुरू होगा। विभाग की ओर से सर्वे मुकम्मल होने से लोग खुश हैं। जल्द ही सड़क बनाने को लेकर विभाग डीपीआर तैयार कर मंजूरी के लिए सरकार को भजेगा।
बता दें कि सड़क न होने से क्षेत्रवासी परेशान हैं। ग्रामीणों को रोजाना पैदल चलना पड़ रहा है, जिससे उन्हें आवागमन में मुश्किल आ रही है। लोग काफी समय से सरकार से सड़क बनाने की गुहार लगा रहे थे। स्थानीय निवासी खेम राज, कुलदीप कुमार, रतन सिंह, ज्ञान सिंह व पूर्व सरपंच छोटू राम का कहना था कि क्षेत्र में सड़क न होने से कई विकास कार्य आज तक नहीं हो पाए हैं। पंचायत में होने वाली कई प्रशासनिक बैठकों में इस मुद्दे को जोरशोर से उठाया गया था।
लोक निर्माण विभाग की ओर से सड़क निर्माण को लेकर सर्वे किया गया है। सड़क के बनने से कई पंचायतों का आपस में लिंक जुड़ने के साथ ही विभिन्न पंचायतों में रहने वाली तकरीबन तीन हजार से अधिक आबादी को इसका लाभ मिलेगा। सड़क निर्माण के बाद चिल्ड़ी, किथर, मादा, वाया नत्थाटाॅप तक आपस में जुड़ जाएगा। वहीं इस क्षेत्र में तीन सरकारी स्कूल हैं, सड़क बनने से स्कूलों में पड़ने वाले छात्रों को भी लाभ मिलेगा।