फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Students angry over not getting the school building repaired

स्कूल भवन की मरम्मत नहीं करवाने पर भड़के विद्यार्थी

विज्ञापन
Students angry over not getting the school building repaired
उधमपुर। हायर सेकेंडरी स्कूल दमनोत की इमारत की हालत सुधारने की मांग को लेकर बुधवार को स्कूल के विद्यार्थियों ने कक्षाओं का बहिष्कार कर ग्रामीणों के साथ सरपंच के नेतृत्व में विभाग के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान शिक्षा विभाग के खिलाफ छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

सरपंच हंस राज ठाकुर के नेतृत्व में विद्यार्थियों और ग्रामीणों ने दोपहर तक धरना देकर शिक्षा विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। सरपंच ने बताया कि तीन साल से पांच सौ से अधिक विद्यार्थी बदहाल इमारत में शिक्षा ग्रहण करने को मजबूर हैं। 2005 में हाई स्कूल दमनोत को अपग्रेड कर हायर सेकेंडरी बनाया था। इस दौरान छह कमरे थे और मौजूदा समय में भी यही स्थिति है। इमारत का एक हिस्सा 2018 में तेज हवा और बारिश के कारण क्षतिग्रस्त हो गया था। अब स्कूल के पास केवल चार कमरे हैं। इनमें से एक में कंप्यूटर लैब, एक में प्रिंसिपल का कार्यालय, एक में सोलर सिस्टम रखा गया है। विद्यार्थियों के पास केवल एक कमरा है। सभी कक्षाएं बाहर लगाई जा रही है। जब कभी बारिश होती, तो विद्यार्थियों को छुट्टी कर घर भेज दिया जाता है। इस परेशानी के बारे में कई बार सीईओ, डीसी और सचिवालय के अधिकारियों को बताया गया है, लेकिन आजतक इमारत के निर्माण के लिए कोई कदम नहीं उठाया गया है।
विज्ञापन

प्रदर्शन में शामिल विद्यार्थियों शबनम, कौशल कुमार, परीक्षु आदि ने बताया कि कई साल से बाहर बैठ कर शिक्षा हासिल कर रहे हैं। स्कूल में शौचालय की भी सुविधा नहीं है। विभाग उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहा है। इसलिए मजबूरन प्रदर्शन का सहारा लेना पड़ा है। इस मौके पर पंच करण सिंह, पंच गोविंद सिंह, जीत सिंह, पूर्ण सिंह, रघुनाथ सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed