फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   strike against attack on high court lawyer

हाई कोर्ट की वकील पर हमला करने के विरोध में हड़ताल

विज्ञापन
strike against attack on high court lawyer
उधमपुर। जम्मू में हाई कोर्ट की वकील पर जानलेवा हमला किए जाने के विरोध में शुक्रवार को बार एसोसिएशन उधमपुर के बैनर तले वकीलों ने एक दिन की हड़ताल रख कर रोष प्रकट किया। वकीलों का कहना था कि अगर शहर में वकील सुरक्षित नहीं हैं तो फिर आम आदमी कैसे सुरक्षित हो सकता है। उनकी मांग है कि जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर सख्त सजा दी जाए। मांग को पुलिस व सरकार तक पहुंचाने के लिए जम्मू संभाग में वकीलों ने एक दिन की हड़ताल की है।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन के प्रधान जेडी सलाथिया के नेतृत्व में वकील जिला अदालत परिसर में एकजुट हुए और सभी ने बैठक कर एक दिन की हड़ताल करने का एलान कर दिया। इसके बाद वकीलों के बैठने वाले स्थान पर सन्नाटा पसर गया। अदालत के कार्य से जिला अदालत पहुंचे लोगों को जब हड़ताल की जानकारी मिली तो सभी निराश हो गए और परेशान होकर घरों को लौट गए। जिला अदालत में मरीजों की हड़ताल के कारण कई कार्य प्रभावित हुए।
विज्ञापन

प्रधान जेडी सलाथिया ने बताया कि जम्मू के गांधी नगर में हाई कोर्ट की वरिष्ठ वकील सुरेंद्र कौर जब सैर के लिए घर से निकली तो अचानक बाइक सवार दो अज्ञात लोगों ने तेजधार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। उनको तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां वह उपचाराधीन हैं। अज्ञात लोगों ने एक वकील पर हमला कर पूरे सिस्टम पर हमला किया है। प्रदेश के वकील इस तरह के हमलों को किसी तरह से भी सहन नहीं करेंगे। अगर शहर में वकील सुरक्षित नहीं है तो फिर आम आदमी कैसे सुरक्षित रह सकता है। इसको लेकर सभी वकीलों में बहुत ज्यादा रोष है। सरकार व पुलिस से मांग करते हैं कि जल्द हमलावरों व हमला करवाने वाले को पकड़ा जाए और सख्त कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed