{"_id":"612fca348ebc3ef9751a32ca","slug":"stop-first-then-tell-the-rules-then-wear-a-helmet-udhampur-news-jmu2427554131","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले रोका, फिर नियम बताए तब हेलमेट पहनाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले रोका, फिर नियम बताए तब हेलमेट पहनाए
विज्ञापन
उधमपुर। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस ने बुधवार को गांधीगीरी का सहार लेकर उन्हें जागरूक करने का प्रयास किया है। इसके साथ ही हेलमेट वितरित कर यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है। पुलिस के इस प्रयास की लोग सराहना कर रहे हैं।
पुलिस की ओर से मेटाडोर स्टैंड पर एक कार्यक्रम हुआ। इसमें बिना हेलमेट के दोपहिया वाहन चलाने वालों को पकड़ा गया। लेकिन चालान काटने के बजाए यातायात नियमों के पर्चे बांटने के साथ ही हेलमेट देकर रवाना कर दिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि लोग नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। इसलिए नए तरीके से समझाने का प्रयास किया गया है।
एसएसपी सरगुन शुक्ला के दिशानिर्देश में एएसपी अनवर-उल-हक के नेतृत्व में दोपहर 12 बजे एक कार्यक्रम हुआ। इसमें पुलिस ने बिना हेलमेट के दोपहिया चलाने वाले चालकों का पकड़ा और सबको चौक पर जमा किया। इसके बाद मौके पर पहुंचे एसएसपी जागरूकता पर्चे दिए एवं हेलमेट वितरित कर रवाना किया। वहीं, आगे से नियम तोड़ने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है। एसएसपी ने कहा कि कुछ दिनों पुलिस ने शहर में नाके लगाकर नियमों का उल्लंघन करने वालों के एक सप्ताह में 600 चालान काटे हैं। इसी को लेकर हेलमेट बांटी गई है। बताया कि प्रदेश में हर वर्ष साढ़े पांच से छह हजार वाहन दुर्घटनाएं होती है और इनमें करीब एक हजार लोगों की मौत हो जाती है। कई लोग दुर्घटना के कारण दिव्यांग हो जाते हैं। उधमपुर में मेटाडोर चालकों और कंडक्टरों का व्यवहार अच्छा नहीं है। मेटाडोर चालकों को भी जागरूक किया है। इस मौके पर डीएसपी साहिल महाजन व एसएचओ चमन गोरखा भी मौजूद थे।