{"_id":"57925d854f1c1bac59c4b69c","slug":"stay-away-from-chenab","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिनाब से दूर रहने की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिनाब से दूर रहने की चेतावनी
ब्यूरो/अमर उजाला,रियासी
Updated Fri, 22 Jul 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
चंद्रा और भागा नदियों का संगम स्थल।
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वीरवार और शुक्रवार की मध्य रात को क्षेत्र में हुई मूसलाधार बारिश और एनएचपीसी सलाल प्रोजेक्ट द्वारा ध्यानगढ़ स्थित सलाल डैम में की गई फ्लैशिंग के चलते चिनाब दरिया के जलस्तर में जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है। चिनाब में बढ़े जलस्तर के बाद सलाल प्रबंधन ने लोगों को दरिया के आसपास जाने पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन
क्षेत्र में लगभग हर रोज हो रही बारिश से दरिया का जलस्तर बढ़ा है। सूख चुके प्राकृतिक जल स्रोतों में भी पानी आने लगा है। बारिश के साथ ही सलाल प्रोजेक्ट द्वारा डैम में की गई फ्लैशिंग के चलते दरिया चिनाब का जलस्तर काफी बढ़ गया है। इसका असर चिनाब के किनारों पर साफ तौर पर देखा जा रहा है। इसी के चलते दरिया के किनारे जाने के लिए सलाल प्रबंधन ने रोक लगा दी है।
विज्ञापन
लोगों को मवेशियों को भी दरिया चिनाब के किनारे नहीं ले जाने की चेतावनी दी गई है। सलाल प्रबंधन ने यह चेतावनी तलवाड़ा के साथ ही कांसीपट्टा जेडी डेरा बाबा समेत अखनूर तहसील के ग्रामीण क्षेत्रों के लिए जारी की है।
विज्ञापन