{"_id":"6a4a0acc126ff57b1de2a4d78cc616d6","slug":"spo-vdc-pay-soon-to-be-released-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसपीओ-वीडीसी को जल्द जारी होगा वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसपीओ-वीडीसी को जल्द जारी होगा वेतन
अमर उजाला/ब्यूरो, रियासी
Updated Mon, 13 Apr 2015 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आतंकवाद का कड़ा मुकाबला करने वाले एसपीओ को जल्द ही वेतन जारी किया जाएगा उनके वेतन को दोगुना करने के निर्देश भी गृह मंत्रालय के द्वारा जारी कर दिए गए हैं। आने वाले कुछ दिनों में उन्हें दोगुने वेतन जारी किये जाएंगे।
विज्ञापन
रविवार को कसबे में भाजपा के एक कार्यक्रम में पहुंचे सांसद और पीएमओ में मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कही। उन्होंने कहा कि केंद्र के साथ ही राज्य की गठबंधन सरकार लोगों की समस्याओं को हल करने के लिए वचनबद्ध है।
विज्ञापन
अपने विकास प्राधिकरण से जिला अस्पताल रियासी में लेप्रोस्कोपी की सुविधा मुहैया करने की घोषणा करते हुए उन्होंने कहा कि जिला उधमपुर के गांव सद्दल को जून 2016 तक माडर्न विलेज के तौर पर स्थापित किया जाएगा।
विज्ञापन
इसके अलावा सांसद ने कहा कि लोगों की मांग पर रियासी में केंद्रीय विद्यालय खोलने के प्रयास किए जाएंगे। इसके लिए जल्द ही प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार की जाएगी।
वहीं ज्योतिपुरम में स्थित केंद्रीय विद्यालय में लगने वाली कक्षाओं की सेक्शन को बढ़ाने की भी कोशिश होगी। कठुआ कालेज की छात्राओं को साइकिल की सुविधा दी जाएगी, जिसका लाभ कंडी क्षेत्र से आने वाली छात्राओं को होगा।
वहीं स्कूलों में शौचालय भी बनवाए जाएंगे। इसके अलावा राज्य के लगभग पंद्रह नए एफएम स्थापित हाेंगे जो लेह व जम्मू के अलावा चिनाब वैली के क्षेत्रों में लगाए जाएंगे। कार्यक्रम के दौरान सगंठन मंत्री अशोक कौल, विधायक अजय नंदा के साथ ही कई स्थानों पर से आए कार्यकर्ता मौजूद रहे।