फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Slogans of bank personnel protesting against privatization

निजीकरण के विरोध में बैंक कर्मियों की नारेबाजी

विज्ञापन
Slogans of bank personnel protesting against privatization
उधमपुर। सरकारी बैंकों के निजीकरण के विरोध में कर्मचारियों ने मंगलवार को दूसरे दिन भी हड़ताल जारी रख कर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि सरकार के गलत फैसलों के कारण आने वाले दिनों में बैंक कर्मचारियों के साथ जनता को भी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। इसलिए सरकार को तुरंत निर्णय वापस लेना चाहिए।
विज्ञापन

यूनाइटेड बैंक फोरम के बैनर तले बैंक कर्मचारियों ने सुबह करीब 11 बजे एसबीआई के बाहर धरना देकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। बैंक कर्मचारियों ने बताया कि देशभर में यूनाइटेड बैंक फोरम की तरफ से दो दिन की हड़ताल का आह्वान किया गया था। उधमपुर के बैंक कर्मचारियों ने इसका पूरा समर्थन किया है और दो दिन के लिए कामकाज बंद रख कर अपनी बात को सरकार तक पहुंचाने का प्रयास किया गया है। सरकारी बैंकों का निजीकरण करना पूरी तरह से गलत है। इससे बैंक कर्मचारियों को तो परेशानी होगी ही, लेकिन इसके बाद उपभोक्ता भी परेशान होंगे। सबसे अधिक परेशान ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोगों को होगी।
विज्ञापन

निजी बैंक ग्रामीण इलाकों में अपनी शाखाएं नहीं खोलते हैं। जब सरकारी बैंक का निजी बैंक में विलय किया जाएगा तो ग्रामीणों को बैंकिंग की सुविधा नहीं मिल सकेगी। इससे आने वाले समय में रोजगार के अवसर भी बंद हो जाएंगे। निजी बैंक कभी भी अपने कर्मचारियों को बैंक से निकाल सकते हैं। इससे बैंक कर्मचारियों का भविष्य खराब हो जाएगा। बैंक कर्मचारियों ने मजबूरी में हड़ताल करने का निर्णय लिया था। सरकार को अपना निर्णय हर कीमत पर वापस लेना होगा। देश के बैंक कर्मचारियों ने दो दिन तक शांतिपूर्ण तरीके से हड़ताल कर अपनी बात को सरकार तक पहुंचाने का प्रयास किया है, लेकिन आने वाले दिनों में अगर इस निर्णय को वापस नहीं लिया जाता है तो फिर से हड़ताल करने को मजबूर हो जाएंगे। हड़ताल के कारण दूसरे दिन भी उपभोक्ता परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed