फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Shiv Sena's district unit demonstrated

शिवसेना की जिला इकाई ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
Shiv Sena's district unit demonstrated
उधमपुर में यूईईडी के खिलाफ प्रदर्शन करते शिवसेना के नेता व कार्यकर्ता। संवाद - फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। शिव सेना बाला साहेब ठाकरे इकाई की ओर से जिला प्रधान संजीव कुमार की अध्यक्षता में युईईडी विभाग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया गया। संजीव कुमार ने कहा कि शहर में युईईडी विभाग की तरफ से सीवरेज का काम करवा रही कंपनी बहुत ही घटिया तरीके से काम कर रही हैं। इसने पूरे शहर की सड़कों व गलियों को जगह-जगह से तोड़ कर मिट्टी और कचरे के ढेर में बदल दिया है। लोगों की पानी की पाईप भी जगह-जगह से तोड़ डाली हैं। इसकी वजह से उधमपुर में लोगों को पेयजल आपूर्ति को लेकर बहुत परेशानी पेश आ रही है। इसके अलावा इस कंपनी ने जो शहर की सड़कों व गलियों में जो चैंबर बनाएं है वह अभी से जगह-जगह से टूट गए है। कंपनी मनमर्जी और तानाशाही तरीके से काम कर लोगों को परेशान कर रही हैं। इसलिए अब यूईईडी की शिकायत गवर्नर महोदय से करेंगे और अगर इसके बाद भी कोई करवाई इस कंपनी के खिलाफ नहीं हुई, तो हम रोड बंद कर उग्र प्रदर्शन करने पर मजबूर हो जाएंगे। प्रदर्शन में जिला प्रभारी अश्वनी प्रभाकर, महासचिव अनिल विजय, युवा प्रधान शुभम खजुरिया, उप प्रधान संजय पंडिता, इंतियाज हुसैन, विजय सिंह, विशाल वर्मा, राजेश वर्मा व अन्य मुख्य रूप से शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed