फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Shift the chemical factory to another place

केमिकल फैक्ट्री को दूसरे स्थान पर करें स्थानांतरित

विज्ञापन
Shift the chemical factory to another place
उधमपुर। आग का घटना का शिकार बनी फैक्ट्री को दूसरे स्थान स्थानांतरित करने की मांग को लेकर बट्टलबालियां के स्थानीय निवासियों ने शनिवार को धरना देकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि कई बार मांग करने के बाद भी फैक्ट्री को दूसरे स्थान पर स्थानांतरित नहीं किया जा रहा है। फैक्ट्री के कारण पूरा इलाका प्रदूषण की चपेट में आ चुका है। इतना ही नहीं खेती की जमीन भी बंजर होने लगी है।
विज्ञापन

लोगों ने सुबह से दोपहर तक धरना देकर प्रदर्शन किया। बंधु राम, राहुल शर्मा व अन्य स्थानीय निवासियों ने बताया कि करीब तीन सप्ताह पहले रात के समय फैक्ट्री में आग लग गई थी। फैक्ट्री में आग लगने के बाद आसपास लोगों के घरों को खाली करवा दिया गया। उनको घरों से बाहर निकाल दिया गया। लेकिन दमकल विभाग की मशक्कत से उनके घर आग की चपेट में आने से बच गए। लेकिन अभी खतरा टला नहीं है। फैक्ट्री में फिर से आग लग सकती है और इससे उनके घरों को भी नुकसान पहुंच सकता है। इसलिए अब स्थानीय निवासी इस फैक्ट्री को इस इलाके में नहीं चाहते हैं। फैक्ट्री में फिर से काम शुरू हो गया है। फैक्ट्री से निकलने वाले गंदे पानी के कारण नाले का पूरी तरह से प्रदूषित हो चुका है और इससे खेती की जमीन भी बंजर होती जा रही है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस फैक्ट्री को इस स्थान से हटाने की कई बार मांग कर चुके हैं, लेकिन आज तक प्रशासन ने इस मांग को पूरा नहीं किया गया है। कई बार इस मांग को सरकार के सामने भी रखा गया है। प्रदूषण के कारण बच्चों की सेहत पर भी असर पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed